
Yogi Adityanath
Kanpur CM Yogi News: कानपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर हेलीकाप्टर से कानपुर पहुंचे। यहां उनके हेलीकाप्टर तय हेलिपैड पर नहीं हुई। इसे देख मौके पर सीएम योगी के स्वागत में खड़े अधिकारी और जनप्रतिनिधि घबरा गए और दौड़े-दौड़े जहां हेलीकाप्टर लैंड हुआ वहां पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मई के दौरे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम स्थल के निरिक्षण और तैयारियों का जायजा लेने कानपुर पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (CSA) में दो हेलिपैड बने हुए हैं। दोनों हेलिपैड के बीच की दुरी 500 मीटर है।
एक हेलिपैड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लैंडिंग के लिए निर्धारित किया गया है जिसपर एयरफोर्स लैंडिंग का ट्रायल कर रही है। दूसरा हेलीकाप्टर अन्य VIPs के लैंडिंग के लिए है। सीएम योगी का हेलीकॉटर दूसरे हेलिपैड पर न उतरकर पीएम मोदी के हेलिपैड पर उतर गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगवानी में खड़े अधिकारिगण और जनप्रतिनिधि हेलीकाप्टर को तय हेलिपैड पर नहीं उतरते देखकर घबरा गए और भागे-भागे सीएम योगी के लैंडिंग पॉइंट पर पहुंचे और उनका स्वागत किया। लैडिंग के इस चूक का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे 30 मई 2025 यानी शुक्रवार को दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर नगर में करीब 20,900 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वे एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
28 May 2025, 3:57 PM IST
Published on:
28 May 2025, 3:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.