6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिकरूकांडः आज भी क्यों खौफज़दा हैं बिकरू गांव के लोग, दहशत फैलाने कोई फिर आने वाला है?

UP News: बिकरूकांड के दो साल पूरे हो गए लेकिन ग्रामीणों में दहशत आज भी बरकरार है। लोगों में इतना डर है कि घरों के बाहर...

2 min read
Google source verification
 Bikru villagers still scared is someone going to come again to spread Fear?

Bikru villagers still scared is someone going to come again to spread Fear?

बिकरूकांड के दो साल पूरे हो गए हैं। लेकिन आज भी बिकरू के लोगों में दहसत बरकार है। ये दहशत न केवल विकास दुबे की है बल्कि बिकरू के लोग अब पुलिस से भी डरते हैं। डर इस कदर है कि मुफलिसी में जीने वाले लोगों ने भी सीसीटीवी लगवा लिए हैं। ग्रामीणों में इस बात का डर अब भी बना है कि भविष्य में कोई आएगा, जो विकास दुबे के जैसा अपना वर्चस्व स्थापित करेगा। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान साफ तौर पर देखने को मिला। हाल ये है कि आज भी कुछ लोग इस मुद्दे पर बात करने को तैयार नहीं है।

विकास के परिवार से फिर आएगा कोई

बिकरू की प्रधान मधू के पति संजय कुमार के अनुसार बिकरू में लोग दहशत में हैं। उन्हें लगता है कि फिर से विकास दुबे के परिवार से कोई आएगा और यहां पर अपना वर्चस्व कायम कर लेगा। मेरे द्वारा गांव में साफ सफाई कराई जाती है। एक पंचायत भवन है जिसमें विकास दुबे का कब्जा था। लगातार लिखापढ़ी के बाद भी वह वापस नहीं लिया जा सका है। वह अगर मिल जाए तो वहां पर आंगनबाड़ी केन्द्र खुलवाया जा सकता है। गांव में अमन और शांति बनी रहे इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - बिकरूकांडः आखिर कौन है जो रहस्यमयी गाड़ियों से अपराधियों के परिवार को पहुंचा रहा है राशन

पुलिस के डर से गांव में लगवा लिए सीसी टीवी कैमरे

बिकरू गांव से बाहर पुलिस चौकी बनने के बाद प्रतिदिन रात में चौबेपुर पुलिस बिकरू में गश्त के लिए जाती है। पुलिस की गाड़ियों की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम जाते हैं उन्हें लगता है कि पुलिस किसी को उठाने आई है। ऐसे में कुछ ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर सीसी टीवी कैमरे लगवा लिए हैं। जिससे पुलिस की कोई भी कार्रवाई उसमे कैद हो जाए।

ऋचा दुबे भी गांव के सम्पर्क में

विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे भी गांव में कुछ लोगों के सम्पर्क में है। वह परिवार के कुछ लोगों से भी बात करती है। शिवली तक उसका आना जाना भी है। ग्रामीणों के मुताबिक वह अपनी सम्पत्तियों पर मालिकाना हक को लेकर लड़ाई लड़ रही है।

यह भी पढ़े - गोलियों का तड़तड़ाहट से गूंज उठा था आसमान, माफिया और खाकी नेक्सस की बड़ी मिसाल था कांड