5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: कानपुर डबल मर्डर: भाजपा नेता समेत मासूम की हत्या, मचा हड़कंप

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

2 min read
Google source verification
Kanpur double murder

Kanpur double murder

कानपुर. फीलखाना थानाक्षेत्र के माहेश्वरी मोहला उस समय दहल गया, जब अज्ञात बदमाशों ने बुधवार की सुबह भाजपा नेता व हिस्ट्रीशीटर सतीश कश्यप उर्फ बब्बन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अपने मालिक पर जानलेवा हमला होते देख नौकर ऋषभ पांडेय (14) बदमाशों से भिड़ गया। मासूम ने एक बदमाश को दबोच लिया, तभी दूसरे साथियों ने उसके सीने में खंजर घोप दिया। वो घायल होकर सड़क पर तड़पने लगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंदूक छोड़ बदला चोला, भाजपा का सदस्य बना

फीलखाना निवासी सतीश कश्यम उर्फ बब्बन एक जमाने में नामी हिस्ट्रीशीटर हुआ करता था। इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज थे। 2007 में बब्बन ने भाजपा की सदस्यता ली और राजनीति में उतर आया। वह बीजेपी के लिए काम करने लगा। बब्बन कानपुर के एक कद्दावर भाजपा नेता का करीबी बन गया और प्रॉपर्टी का काम करने लगा। बब्बन का मोहल्ले के एक समाजवादी पार्टी के नेता शिवम से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों के बीच मारपीट भी हुई थी। सतीश की बेटी आकांक्षा कश्यप ने सपा नेता पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। मृतक की बेटी ने बताया कि सपा नेता व इलाके के हिस्ट्री शीटर से एक प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पिता ने पुलिस से उसकी शिकायत की। पुलिस ने पिता व सपा नेता को कोतवाली में बुलवाकर समझौता कर दिया था।

आरोपियों के हाथ में थे धारदार हथियार

मृतक सतीश कश्यप उर्फ छोटे बब्बन बुधवार को महेश्वरी मोहाल में एक भाजपा नेता से मुलाकात करने के बाद वापस लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने छोटे बब्बन को रोक चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। इस दौरान नौकर घर के बाहर था और वो अपने मालिक को बचाने के लिए दौड़ पड़ा। मासूम एक हमलावर से भिड़ गया, तभी दूसरे आरोपियों ने उसके सीने में खंजर से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। डबल मर्डर के बाद महेश्वरी मोहाल की तंग गली में चारों तरफ खून ही खून फैल गया। तमाशबीन बने लोग अपने घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए सूचना पुलिस को 100 नंबर पर दी। वायरलेस पर मैसेज मिलते ही थाना पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में एसपी और क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की।

बिल्डिंग कंस्ट्रेक्शन का कारोबार कर रहा था छोटे बब्बन

सतीश उर्फ बब्बन का इलाके में बिल्डिंग कंस्ट्रेक्शन का कारोबार था। स्थानीय लोगों की मानें तो बब्बन का इलाके में अच्छा रसूख था। बब्बन का सपा नेता से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ था। सपा नेता का भी आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मानें तो बब्बन सपा नेता के पैसे लिए हुए था और इसी के चलते कई बार दोनों के बीच टकरार भी हुई थी। साथ ही मृतक का एक महिला के साथ भी दोस्ती की बात सामने निकल कर आ रही है। वहीं, मामले पर एसएसपी का कहना है की हत्या में एक महिला का नाम सामने आ रहा है। जांच की जा रही है जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।