7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज बोले- मरना है तो DM ऑफिस के सामने जाकर मरो

सांसद साक्षी महाराज एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल ऑडियो की पुष्टि पत्रिका नहीं करता है।

less than 1 minute read
Google source verification
sakshi_maharaj.jpg

उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज से एक व्यक्ति फरियाद लेकर पहुंचा। सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो में सुनाई दे रहा ‌कि मरना हो तो डीएम के यहां जाकर मरो, हमारे यहां नहीं।

ऑडियो में दो व्यक्तियों की बातचीत हो रही है। एक तरफ से कहा जा रहा है कि जिला प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है और ना ही उनकी मदद कर रहा है। जिला प्रशासन आर्थिक सहयोग और अन्य वायदे जो किए थे, वह भी पूरे नहीं कर रहा है। ऐसे में हम किसके पास जाए।

यह भी पढ़ें: ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर यूपी के विपक्षी दल बोले- इसे राजनीतिक ना समझे
हम दौड़कर थक चुके हैं : पीड़ित पिता

दूसरे तरफ से पूछ रहा है अपने विधायक पंकज गुप्ता के पास गए थे। तो इस पर जवाब देता है वहां भी गए थे और डीएम के यहां भी गए थे। अब हम दौड़- दौड़कर परेशान हो चुके हैं। मेरी बात कोई सुन नहीं रहा है। मैं अब यहीं पर आत्महत्या कर लूंगा। इसके बाद कहा कि मरना हो डीएम ऑफिस जाकर मरो यहां पर नहीं।

यह वायरल ऑडियो साक्षी महराज और पीड़ित व्यक्ति के बीच बातचीत का बताया जा रहा है।

मामला क्या है?

बताया जा रहा है कि स्वर्गीय पूर्व राज्यमंत्री के बेटे रोजल सिंह एक लड़की को मारकर शव को उसके पिता के आश्रम में दफनाया दिया था। यह लड़की उन्नाव जिले की रहने वाली थी। यह घटना दिसंबर 2021 की है। इस मामले में आरोपी विधायक पुत्र और सहित अन्य लोग जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: लोकसभा और निकाय चुनाव में बीजपी को घेरने के लिए बीएसपी कर रही मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन