
प्रदेश में जैसे-जैसे निकाय चुनाव नजदीक आ रहा हैं। भारतीय जनता पार्टी अपनी तैयारियां तेज करती जा रही हैं। निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर पार्टी ने आज प्रदेश कार्यसमिति की एक बड़ी बैठक कानपुर में बुलाई है। इस बैठक में दोनों डिप्टी CM के अलावा प्रदेश अध्यक्ष और बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में पिछड़ों समाज के नेताओं को आगे बढ़ाने के साथ ही आने वाले चुनावों को लेकर रोडमैप बनाने पर बात होगी।
दोनों डिप्टी CM होंगे शामिल
कानपुर के विजय विला इंटरनेशनल होटल में आयोजित प्रदेश कार्यसमिती की बैठक में प्रदेश के दोनों डिप्टी CM शामिल होंगे। सुबह की बैठक में जहां केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। वहीं, शाम की बैठक में बृजेश पाठक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हंसराज अहीर, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप भी रहेंगे।
निकाय चुनाव को 2024 का सेमीफाइनल मान रही पार्टी
BJP इस साल प्रदेश में होने वाली निकाय चुनाव को 2024 का सेमी फाइनल मानकर चल रही हैं। इसके लिए उसके बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा करने के साथ ही निकाय चुनाव में पार्टी की एक तरफा जीत का दावा कर रहे हैं। बता दें कि फिलहाल प्रदेश की 17 नगर निगम के मेयर पदों में से 14 पर BJP का कब्जा हैं। इसे पार्टी किसी भी हाल में खोना नहीं चाहती।
OBC वोटर्स पर है BJP की नजर
ओबीसी मोर्चा के एक पदाधिकारी ने बताया कि कानपुर और आसपास के जिलों में ओबीसी वर्ग के लोग ज्यादा हैं। यहां से वर्ग के लिए एक बड़ा मैसेज जाएगा। कार्यसमिति में मंडल और बूथ स्तर पर ओबीसी वर्ग के 11 कार्यकर्ता रखे जाएंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। निकाय चुनाव का रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी उन OBC वोटर्स को फिर से अपने साथ जोडने के लिए मुहिम चलाएगी, जो पिछले चुनाव में विपक्षी दलों के साथ चले गए थे।
बुंदेलखंड के सभी सीटों पर है BJP का कब्जा
बता दें कि कानपुर में बैठक कर के पार्टी बुंदेलखंड में मैसेज देना चाहती हैं। फिलहाल बुंदेलखंड की सभी 7 लोकसभा सीटों पर BJP का कब्जा हैं। पार्टी अपने इस जीत को 2024 में भी बरकरार रखना चाहती हैं। इन क्षेत्रों में पिछड़े समाज के लोगों की संख्या ज्यादा हैं। इस वजह से पार्टी इन क्षेत्रों के OBC नेताओं को PM मोदी और CM योगी के कैबिनेट में जगह देने पर विचार कर रही हैं।
कानपुर में बैठक कर अखिलेश को चुनौती देगी भाजपा
कानपुर में प्रदेश कार्यसमिती की बैठक कर BJP अखिलेश यादव को चुनौती देना चाहती हैं। समाजवादी पार्टी का गढ़ कहा जाने वाला इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद भी कानपुर क्षेत्र में आता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी ने मैनपुरी सीट को छोड़कर बाकी सभी सीटों को जीत लिया था। इस बार BJP ने प्रदेश में मिशन 80 चला रखा है। उसके तहत वो इस बार सभी सीटों को जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगाती दिख रही हैं।
पिछले लोकसभा चुनाव में SC/ST पर लगाया था दांव
2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का पूरा फोकस अनुसूचित जातियों पर था। उस समय भी अभियान की शुरुआत कानपुर से ही हुई थी। उस समय के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करने आए थे। इसके माध्यम से अनुसूचित जातियों को बड़ा मैसेज दिया गया था। इसी तरह का मैसेज इस बार पार्टी OBC समाज को देना चाहती हैं।
Published on:
19 Mar 2023 01:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
