27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 फरवरी से कैसे देंगे बोर्ड एग्ज़ाम, कोर्स पूरा नहीं और बढ़ेगी टेंशन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से कराने की सरकार ने भले ही तैयारी कर ली हो लेकिन स्टूडेंट्स को बगैर कोर्स पूरा किए ही बोर्ड परीक्षा में उतरना पडग़ा. शहर के कर्ई बड़े कॉलेज हैं, जहां पर अभी हाईस्कूल या फिर इंटर का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 13 Sep 2018, 2:55 PM IST

Kanpur

7 फरवरी से कैसे देंगे बोर्ड एग्ज़ाम, कोर्स पूरा नहीं और बढ़ेगी टेंशन

कानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से कराने की सरकार ने भले ही तैयारी कर ली हो लेकिन स्टूडेंट्स को बगैर कोर्स पूरा किए ही बोर्ड परीक्षा में उतरना पडग़ा. शहर के कर्ई बड़े कॉलेज हैं, जहां पर अभी हाईस्कूल या फिर इंटर का सिलेबस पूरा नहीं हुआ है. रिवीज़न तो बहुत दूर की बात है. यूपी बोर्ड सीबीएसई और सीआईएससीई की राह पर चलते हुए अपना एकेडमिक कैलेंडर चेंज कर चुका है, लेकिन सिस्टम को नहीं सुधार पा रहा है. महज 79 दिन में सभी स्कूलों को कोर्स पूरा करना है.

ऐसा किया गया ऐलान
स्टेट के डिप्टी सीएम व एजुकेशन मिनिस्टर डॉ. दिनेश शर्मा ने ऐलान कर दिया है कि यूपी की बोर्ड परीक्षाएं 7 फरवरी 2019 से शुरू कराई जाएंगी. इसके साथ ही हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं महज 16 दिन में पूरी करा ली जाएंगी. 23 फरवरी को बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी. डिप्टी सीएम के ऐलान से लाखों स्टूडेंट्स की टेंशन बढ़ गई है. उन्हें कोर्स पूरा करने और फिर रिवीजन का पर्याप्त वक्त नहीं मिल रहा है. सिटी के करीब-करीब सभी स्कूल व कॉलेजो में आधा कोर्स भी नहीं पूरा हो पाया है. ऑन पेपर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सेशन अप्रैल में शुरू हो रहा है लेकिन इस बीच ज्यादातर टीचर्स बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कर रहे होते हैं. क्लास में पढाई तो सिर्फ खानापूरी की जाती है.

पिछले साल था ये हाल
हालांकि इस बार बोर्ड परीक्षा में नकल विहीन परीक्षा के लिए शासन की सख्ती को देखकर स्टूडेंट्स की संख्या भी गिरी है. पिछले साल बोर्ड परीक्षा में शहर से करीब एक लाख 9 हजार स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जबकि इस साल यह संख्या एक लाख तीन हजार पहुंच गई है. कोर्स पूरा न होने और फेल होने के डर से इन छात्रों में हजारों छात्र परीक्षा छोड़ सकते हैं. पिछले साल भी हजारो छात्रों ने घबराकर परीक्षा को छोड़ दिया था.

ऐसा कहना है प्रधानाचार्य का
ओंकारेश्‍वर सरस्‍वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राम मिलन सिंह कहते हैं कि पिछले साल की तरह ही इस बार बी बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल आ गया है. अभी तक कोर्स पूरा नही हुआ है. कोशिश है कि अक्तूबर तक कोर्स पूरा करा दिया जाए. स्टूडेंट्स की क्लासेस जून के थर्ड वीक से लगाई जा रही हैं.