23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

बाइक की नंबर प्लेट पर यह लिखवाना पाल साहब को महंगा पड़ गया

बोल देना पाल साहब आए थे। आज चर्चा का विषय बना है। चर्चा इस बात की हो रही है कि बाइक की नंबर प्लेट में नंबर की जगह यही वाक्य लिखा था। एसओजी सिपाही की नजर मोटरसाइकिल के नंबर पर पड़ी तो चौक गया। अपने साथ थाने ले आया। जहां बाइक सवारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी।

Google source verification

मामला औरैया जिले से संबंधित है। अनुज पाल शुभम पाल अंकित पाल तीनों एक मोटरसाइकिल पर बैठकर स्थित आने पुर स्थित साईं बाबा के मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। जहां से वापस लौट रहे थे। अभी राष्ट्रीय राजमार्ग 19 कानपुर इटावा हाईवे से अनंतराम टोल प्लाजा की तरफ जा रहे थे की एसओजी पुलिस की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस तीनों को थाने लेकर आ गई। पुलिस ने कहा तीनों युवक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।