कानपुर। लाखों बैंक कस्टमर्स शहर के एटीएम में कैश की कमी से परेशान हैं. खबर कुछ ऐसी है कि फिलहाल कैश की यह समस्या दूर होने वाली नहीं है. बल्कि और बढ़ सकती है. इस समस्या की असली वजह कैश की कमी नहीं बल्कि 100 के नए नोटों का आना है. कारण है कि क्योंकि नई डिजाइन के इन नोटों को मशीन में डालने के लिए शहर में लगे हजारों एटीएम को फिर से कैलीब्रेट करना पड़ेगा. इससे एटीएम की कैश डिस्पेंस करने की क्षमता पर भी प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि 2 हजार के नोटों की पहले ही कमी है. ऐसे में भी बार-बार छोटे नोटों के लिए एटीएम मशीनों के कैलीब्रेशन से उनकी क्षमता कम हो जाएगी.