16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘चार्ली’ की देश ही नहीं विदेश में भी थी पहुंच, कॉलगर्ल की करती थी ऑनलाइन बुकिंग

पुलिस की पूछताछ के दौरान सेक्स रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं...

2 min read
Google source verification
Charlie call girl sex racket online booking in Kanpur UP hindi news

‘चार्ली’ की देश ही नहीं विदेश में भी थी पहुंच, कॉलगर्ल की करती थी ऑनलाइन बुकिंग

कानपुर. फीलखाना क्षाना क्षेत्र के पॉश इलाके में बुधवार की शाम पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने सूर्या टॉवर में रेड मारकर इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का संचालन करने वाली महिला सहित छह अन्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस की पूछताछ के दौरान सेक्स रैकेट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस रैकेट का नेटवर्क दिल्ली से लेकर नेपाल तक फैला हुआ था और लड़कियों की बुकिंग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये की जाती थी। शातिर महिला पुलिस से बचने के लिए चार्ली नाम के जरिए ग्राहकों से बात करती और उन्हें कॉलगर्ल मुहैया कराती। पुलिस के रडार पर तीन सफोदपोशों के मोबाइल नम्बर भी आए हैं। मैडम चार्ली का कानपुर में खासा रूतबा था। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से इसकी पहचान थी और शहर में एक दर्जन से ज्यादा इसने ऑलीशान बंगले किराए पर ले रखे थे, जहां से यह जिस्मफरोशी का कारोबार करती थी।


इस तरह लड़कियों की फोटो की जाती थी पोस्ट

फीलखाना इलाके में आईजी की क्राइम ब्रान्च टीम ने छापा मारकर एक अपार्टमेंट के फ्लैट से सेक्स रैकेट पकड़ा था। कॉल गर्ल्स सप्लाई का ये गोरखधंधा पटकापुर पुलिस चौकी के आंख के नीचे पिठले कई सालों से चल रहा है बावजूद पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। क्राइम ब्रान्च की इस कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने आपनी जॉच प्रक्रिया आगे बढ़ाई है तो कई चौंकाने तथ्य सामने आ रहे हैं। ताजा तफ्तीश में पता चला है कि व्हाट्स अप पर गुप्स और फेसबुक पर पेज बनाकर कॉल गर्ल्स की तस्वीरें पोस्ट की जाती थीं और भाव तय होने पर देश के बड़े बड़े शहरों में लड़कियां सप्लाई की जाती थीं। इनपर सर्विस देने वालों के कॉन्टैक्ट नम्बर दिये होते थे।

कोडवर्ड का करती थी इस्तेमाल

आईजी की क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर रिशिकांत शुक्ला ने बताया कि यह सेक्स रैकेट शहर में लंबे समय से सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। टीम ने मौके से नवाबगंज थानाक्षेत्र के आजाद नगर रतन सदन अपार्टमेंट निवासी बरखा मिश्रा को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बरखा ही सेक्स रैकेट को संचालित कर रही थी। इस धंधे में गुमटी नंबर पांच निवासी नवजीत सिंह उर्फ टाफी सरदार उसके सहयोगी के रूप में काम करता है। पुलिस को कॉल गर्ल्स रैकेट के ठिकाने से जो मोबाईल फोन मिले हैं उनमें चार्ली कोर्डवर्ड के साथ दलालों के बारे में जानकारी फीड है। पुलिस को तीन सफेदपोश लोगों के नम्बर भी मिले हैं जिनकी तहकीकात जारी है।


आलीशान बंगलों में चल रहा जिस्मफरोशी का खेल

इंस्पेक्टर के मुताबिक बरखा शहर की पॉश कॉलोनियों में किराये पर फ्लैट लेकर सेक्स रैकेट का संचालन करती है। वह बीच-बीच में ठिकाने बदलती रहती है। इससे पहले वह स्वरूपनगर स्थित रतन अपार्टमेंट में किराये पर फ्लैट लेकर सेक्स रैकेट चला रही थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक, शहर के कई अन्य इलाकों में भी सेक्स रैकेट का धंधा चलने की सूचना मिली है। मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर टीम संबंधित थानों की पुलिस के साथ छापे मार रही है। साथ ही दो ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जिनका यूपी के तमाम शहरों में नेटवर्क चल रहा था। टोपी सरदार और बरखा रानी के नाम से इस पूरे नेटवर्क को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह की संचालिका सहित चार युवतियों और तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। जिन्हें पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद रिमान्ड पर लिया है।