6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर के घाटमपुर में ईसाई मिशनरीज ने 90% आबादी का कराया धर्म परिवर्तन, ‌जाने किन्हें करते हैं टार्गेट

कानपुर के घाटमपुर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। ईसाई मिशनरीज से जुड़े लोगों ने 90% आबादी का धर्म परिवर्तित करा दिया। ये लोग गरीबों को टार्गेट करते हैं। इन लोगों को लालच देकर माइंडवाश करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
dharm_1.jpg

धर्मांतरण के बाद घरों के बाहर लिखे संदेश।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के मुताबिक घाटमपुर कानपुर में रहने वाली 90 प्रतिशत आबादी का धर्मांतरण कराया गया है। बचेे अन्य लोगों पर भी धर्म बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। यह काम कई सालों से चल रहा है।

इस मामले की पुलिस से शिकायत की है। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो धर्म बदलवाने वाले अपने घरों में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

धर्मांतरण के बाद घरों के बाहर लगा क्रास का चिन्ह।

एडिशनल एसपी विजेंद्र द्विवेदी ने बताया, “इस तरह की शिकायत आई है। इसके आधार पर घाटमपुर कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी जांच शुरू हो गई है। घाटमपुर के इशू अवस्थी को ईसाई मिशनरीज के लोगों ने धर्म परिवर्तन करने के लिए। ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दिया जा रहा था। उसने विश्व हिंदू परिषद व बजरंगदल के शुभम सौर्य से संपर्क किया। इसके बाद घाटमपुर थाने में आकर पु‌लिस से‌ शिकायत की। जांच शुरू होते ही आरोपी अपने घर में ताला लगाकर भाग गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।”

कई लोगों की हुई घर वापसी
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को समझा बुझाकर उनकी घर वापसी कराई गई है। इस संबंध में पु‌लिस से शिकायत भी की जा रही है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसकी वजह से इन लोगों को मनोब बढ़ गया है।