27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिवाली शहरवासियों को मिलेगा दिल्ली के लिए एसी स्लीपर बसों का तोहफ़ा

दीपावली के खास मौके पर परिवहन निगम कानपुर वासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. अब कानपुरवासी कानपुर से दिल्ली का सफर एसी स्लीपर बसों में तय कर सकेंगे.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 11 Oct 2018, 1:19 PM IST

Kanpur

इस दिवाली शहरवासियों को मिलेगा दिल्ली के लिए एसी स्लीपर बसों का तोहफ़ा

कानपुर। दीपावली के खास मौके पर परिवहन निगम कानपुर वासियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. अब कानपुरवासी कानपुर से दिल्ली का सफर एसी स्लीपर बसों में तय कर सकेंगे. इसका किराया स्कैनिया व वॉल्वो बसों से कम, लेकिन जनरथ बसों से थोड़ा ज्‍यादा होगा. रोजाना एक बस दिल्ली से कानपुर व एक बस कानपुर से दिल्ली चलेगी.

इतना होगा किराया
परिवहन निगम कानपुर क्षेत्र के आरएम अतुल जैन ने इस बारे में बताया कि सोमवार को लखनऊ में हुई बैठक में इन स्लीपर बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है. यह बस आठ से नौ घंटे में कानपुर से दिल्ली पहुंचाएगी. अधिकारियों के मुताबिक कानपुर से दिल्ली व दिल्ली से कानपुर चलने वाली स्लीपर बसों का संभावित किराया 1057 रुपए होगा. वहीं जनरथ टू बाई टू सीटर का कानपुर से दिल्ली का किराया 846 रुपए है.

उठता है ये सवाल
परिवहन निगम अभी तक स्लीपर बस की सेवा नहीं मुहैया कराता था. वहीं कानपुर की एक दर्जन से अधिक प्राइवेट ट्रैवल एजेंसियां दिल्ली समेत कई रूटों पर सालों से स्लीपर बस सेवा दे रही हैं. इनका किराया परिवहन निगम की स्लीपर बसों के तय किए गए किराए से कुछ कम है. इस स्थिति में सवाल यह उठता है कि प्राइवेट ट्रैवल्स एजेंसी क्या परिवहन निगम की इस सेवा को सफल होने देंगे.

ऐसा बताते हैं अधिकारी
इस बारे में कानपुर रीजन परिवहन निगम के आरएम अतुल जैन बताते हैं कि प्रथम चरण में कानपुर से दिल्ली के बीच में दो स्लीपर बसों की सेवा शुरू की जा रही है. योजना सफल होने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है.

एक नजर इसपर भी
यहां आपको बताते चलें कि 30 जनरथ बसें रोजाना कानपुर से चलती हैं. इसी के साथ करीब 2 हजार यात्री प्रतिदिन बसों से सफर करते हैं. 10 एसी बसें लखनऊ से वाया कानपुर दिल्ली चलती हैं. ऐेसे में कानपुर से दिल्‍ली के लिए एसी बसों का तोहफ़ा शहरवासियों के लिए बड़ा अनमोल होगा.