11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी के विवाह का शुभ मुहुर्त तय, लेकिन शादी के बाद…..

राहुल की दुल्हनियां देसी है या विदेशी, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है।

4 min read
Google source verification
rahul gandhi marriage date, rahul gandhi love affair,  rahul gandhi bride, congress president, hindi news, news in hindi

राहुल गांधी के विवाह का शुभ मुहुर्त तय, लेकिन शादी के बाद.....

कानपुर. दिल थामकर बैठिए। करोड़ों दिलों की धडकऩ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की शादी का मुहुर्त तय हो गया है। इस साल के अंत में दिलकश मुस्कान से असंख्य भारतीयों के दिलों पर राज करने वाले राहुल गांधी किसी खास के साथ सात जन्म के बंधन में बंध जाएंगे। राहुल की दुल्हनियां देसी है या विदेशी, यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। बहरहाल, वर्ष 2018 गांधी परिवार के लिए तमाम खुशियां लेकर आने वाला है, लेकिन शादी के बाद राहुल गांधी की राजनीति पर बड़ा असर पडऩा तय है।


48 बरस के हुए कांग्रेसी किंग, अब हिंदुत्व की राह पर


सरकारी कागजात के हिसाब से राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। ऐसे में बीते दिवस राहुल गांधी 48 साल के पूरे होकर 49वें वर्ष में पहुंच गए हैं। ऐसे में राहुल गांधी की शादी को लेकर अटकलों का दौर जारी है। एक खेमा आरोप लगाता है कि राहुल गांधी ने विदेशी महिला से शादी रचाकर उसे परदेस में रखा है, जबकि दूसरा बड़ा वर्ग दावे के साथ यकीन करता है कि कांग्रेसी किंग राहुल गांधी अभी तक कुवारें हैं। बहरहाल, अब सस्पेंस खत्म होने की उम्मीद है। इस साल सितंबर के बाद राहुल गांधी अपनी खास मित्र के साथ सात फेरे लेंगे। शादी का मुहूर्त निकालने वाले ज्योतिष के मुताबिक, 49वें वर्ष में पहला कदम रखने के साथ ही राहुल गांधी जीवन के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच चुके हैं। भृगु ज्योतिष के अनुसार 48 वर्ष के आस-पास किसी व्यक्ति के जीवन में बड़े बदलाव होते हैं। कारण यहकि 48 वर्ष की आयु के समय शुभ ग्रह बृहस्पति गोचर में अपने 12 -12 वर्ष के 4 चक्र पूरे कर जन्मकालीन स्थिति में पहुंच जाते हैं। 19 जून 1970 को दोपहर 2 बजकर 48 मिनट पर जन्मे राहुल गांधी की तुला लग्न की कुंडली में गुरु लग्न में विराजमान हैं।


लंदन वाली खास मित्र का चेहरा सामने आएगा

बहरहाल, शादी की चर्चा के बीच यह भी कयासबाजी है कि राहुल गांधी जल्द ही अपनी सपनों की रानी का चेहरा सामने लाएंगे। भाजपा नेता सुब्रहम्यण स्वामी के मुताबिक, राहुल गांधी का लंदन की किसी लडक़ी के साथ अफेयर है। कट्टर हिंदुत्व का खेमा आरोप लगाता रहा है कि साल में तीन-चार मर्तबा छुट्टियां मनाने विदेश जाने वाले राहुल गांधी दरअसल अपनी प्रेमिका से मिलने जाते हैं। अलबत्ता दो साल पहले भी राहुल गांधी की शादी की चर्चा हुई थी। उस वक्त दावा किया गया था कि राहुल गांधी जुलाई-अगस्त 2016 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में रहने वाली एक युवती से शादी करेंगे। दावा था कि गांधी परिवार में उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार की युवती बहू बनकर आएगी। यह परिवार राहुल के पिता स्वर्गीय राजीव गांधी के करीबी रहे एक अधिकारी का ख़ास है। खबर यह भी थी कि सोनिया और राहुल इलाहाबाद के मशहूर आनंद भवन में शादी की रस्मों को निभाना चाहते थे। बहरहाल, इस साल सिंतबर के बाद राहुल गांधी के सिर पर सेहरा सजने की उम्मीद है।


शादी के सवाल पर राहुल का जबरदस्त जवाब

शादी कब और किसके साथ होगी ? इस सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जोरदार जवाब दिया है। कुछ दिन पहले बॉक्सर विजेंद्र ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स की सालाना बैठक के समापन सत्र के दौरान राहुल गांधी से सवाल-जवाब के दौरान यह पंच दागा था। विजेंद्र ने पूछा कि वह और उनकी पत्नी अक्सर रात को यह चर्चा करते हैं कि राहुल भैया शादी कब करेंगे? इस सवाल पर राहुल ने पहले तो मुस्कान के साथ टालने का प्रयास किया, लेकिन विजेंद्र ने जवाब देने का आग्रह किया तो राहुल ने कहा कि वह भाग्य में विश्वास करते हैं और शादी जब होनी होगी तो हो जाएगी। शादी किसके साथ होगी, इस सवाल पर राहुल सिर्फ मुस्कुराते रहे।


शादी के लिए सॉफ्ट हिंदुत्व के रास्ते पर हैं राहुल

ज्योतिषियों के अनुसार, पिछले वर्ष 12 सितंबर को गुरु तुला राशि में प्रवेश कर राहुल गांधी की कुंडली में अपने चार चक्र पूरे कर वापस जन्मकालीन स्थिति की लग्न में पहुंच गए हैं। धर्म के कारक ग्रह गुरु ने राहुल गांधी के व्यक्तित्व में उसी वक्त से बड़े बदलाव किए हैं। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से राहुल गांधी ‘सॉफ्ट हिंदुत्व’ के रास्ते पर चल रहे हैं, जिसका प्रयोग कभी उनकी दादी इंदिरा गांधी ने भी भारतीय मतदाताओं को लुभाने के लिए किया था। इसका कुछ लाभ राहुल गांधी को मिला भी है, जिससे गुजरात में कांग्रेस ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देने के बाद कर्नाटक में जेडीएस से गठबंधन सरकार बनाकर विपक्षी एकता को नया बल दिया। अब इस साल नवंबर-दिसंबर में चार राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सीधी टक्कर मोदी-अमित शाह से होगी। राहुल गांधी की कुंडली में चल रही मंगल में सूर्य की विंशोत्तरी दशा आगामी 14 सितंबर तक है, बाद में दशमेश चंद्रमा की अन्तर्दशा शुरू होगी। सूर्य राहुल गांधी की कुंडली में लाभेश होकर भाग्य भाव में सप्तमेश मंगल के साथ बैठे हैं। मंगल और सूर्य के इस प्रभाव से जहां राहुल गांधी कांग्रेस के संगठन में बड़े सुधार लाएंगे तो वही दूसरी ओर उनके विवाह की चर्चा भी सुर्खियों में रहेगी।


शादी के बाद राजनीति के संकट से जूझना होगा

राहुल गांधी की जन्म राशि धनु है, जहां इस समय गोचर कर रहे शनि उनकी माता के स्वस्थ्य को लेकर अगले एक वर्ष तक कुछ परेशानी दिखा रहे हैं। ऐसे में पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल चुके राहुल अब पार्टी पर अपनी पकड़ को और मजबूत करेंगे। राहुल गांधी का प्रभाव पार्टी पर तेजी से बढ़ेगा। जैमिनी चर दशा के अनुसार, राहुल गांधी की कुंडली में चल रही मीन में धनु की दशा अक्टूबर 2018 से मार्च 2019 के मध्य उनको बड़ी सफलता दिलाने के साथ-साथ उनके राजनीतिक कद में तेजी से इजाफा करेगी। मीन और धनु राशि को देख रहे सूर्य, मंगल और चंद्रमा राहुल गांधी को राजनीतिक जीवन में सम्मान और पारिवारिक जीवन में खुशियां देने के ज्योतिषीय संकेत दे रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को इस वर्ष के अंत में चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में से कुछ में अच्छी जीत हासिल हो सकती है। लेकिन लोकसभा चुनावों के समय कुछ कमजोर दशा होने से राहुल गांधी भाजपा को हारने में सफल नहीं होंगे। अगले वर्ष मई में होने वाले लोक सभा चुनावों के समय राहुल गांधी की कुंडली में मंगल में चंद्रमा की छिद्र दशा चल रही होगी। चंद्रमा राहुल गांधी की कुंडली में केमद्रुम योग में कमजोर स्थिति में हैं। कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन 2014 के आम चुनावों की तुलना में काफी बेहतर होगा किन्तु वह भाजपा को एक बार फिर से सरकार बनाने से नहीं रोक पाएगी, जो राहुल गांधी के लिए कुछ निराशाजनक रहेगा।