26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएसजेएमयू ने फत्तेपुर गांव को लिया गोद, अब होगा असल मायने में विकास

सीएसजेएमयू के मास्टर ऑफ सोशल वर्क डिपार्टमेंट ने उन्नत भारत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन में कानपुर देहात के फत्तेपुर गांव को गोद लिया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Alok Pandey

•

Updated: 14 Sep 2018, 12:16 PM IST

Kanpur

सीएसजेएमयू ने फत्तेपुर गांव को लिया गोद, अब होगा असल मायने में विकास

कानपुर। सीएसजेएमयू के मास्टर ऑफ सोशल वर्क डिपार्टमेंट ने उन्नत भारत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन में कानपुर देहात के फत्तेपुर गांव को गोद लिया है. पिछले दिनों ‘मेरा गांव मेरा देश’ की शुरुआत करते हुए के एन गोविन्दाचार्य ने कहा कि, ‘समाज आगे सत्ता पीछे, तब होगा सबका विकास. अगर सही बात है तो फिर किसी से डरने की जरूरत नही है आप डटकर अपनी बात रखें. अगर सत्ता आगे और समाज पीछे चला तो सत्यानाश होना तय है.’

ऐसे होगा देश का विकास
प्रोग्राम का इनॉग्रेशन चीफ गेस्ट के एन गोविन्दाचार्य व सीएसजेएमयू की वाइस चांसलर प्रो नीलिमा गुप्ता ने दीप जलाकर किया. वीसी प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि भारत गांवो का देश है. जब तक गांव का डेवलपमेंट नही होगा तब तक भारत का विकास नही होगा. यूनिवर्सिटी उन्नत भारत एवं बेटी बढ़ाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन को हर संभव सहयोग देगा.

गीत में प्रस्‍तुत किया अपना निवेदन
फत्तेपुर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने आए हुए अतिथियों के स्वागत में गीत पेश किया. इस अवसर सीनियर कैटेगिरी में कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई और जूनियर कैटेगिरी में दौड़ कॉम्पटीशन आयोजित किया गया. कॉम्पटीशन व कबड्डी में जीतने वाली टीम को चीफ गेस्ट ने प्राइज दिए.

गांव में बढ़ाएंगे इनकम
प्रोग्राम में शिरकत कर रहे आयूष के डायरेक्टर डॉ दिनेश उपाध्याय ने कहा कि हमारे खानपान का पूरा सिस्टम बदल गया है. पहले हमारे खाने में जड़ी बूटियां शामिल होती थीं. सब्जी से विटामिन, अचार से मिनरल व दाल से प्रोटीन व चावल से शरीर को कार्बोहाइड्रेट मिलता था. खानपान में जो बदलाव आया है, वहीं हमारे लिए खतरनाक हो गया है. प्रोग्राम में डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ. संदीप सिंह ने आए हुए गेस्ट का वेलकम किया और कहा कि स्टूडेंट्स व फैकल्टी मेंबर्स गांव में इनकम बढ़ाने के सिस्टम पर ग्रामीणों से संवाद करेंगे. प्रोग्राम में डॉ. एपी सिंह, डॉ एस पी वर्मा, सत्येन्द्र सिंह चौहान, डॉ किरन झा, डॉ अनिता अवस्थी मौजूद रहीं.