21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोप के कारोबारी से साइबर ठगी मामला: दो करोड़ की ठगी में दो और आरोपी गिरफ्तार

Kanpur cyber Crime: चेक गणराज्य के कारोबारी से दो करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फर्जी फर्म और सोशल मीडिया के जरिये सरिया बेचने का झांसा देकर रकम हड़पी गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर। मध्य यूरोप के चेक गणराज्य के एक कारोबारी से करीब दो करोड़ रुपये (लगभग दो लाख डॉलर) की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरोह के दो और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्जी फर्में बनाकर सोशल मीडिया के जरिए सस्ते दाम पर सरिया बेचने का झांसा देकर रकम हड़पी गई। पुलिस अब तक चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गुरुवार को दो तो शनिवार को दो हुई गिरफ्तारी -

पुलिस के अनुसार, पीड़ित कारोबारी से रकम केनरा बैंक में वर्धमान इंडस्ट्रीज फर्म के खाते और इंडियन बैंक के एक अन्य खाते में ट्रांसफर कराई गई थी। ठगी का संदेह होने पर कारोबारी ने पुलिस आयुक्त को ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी, जिसके आधार पर पनकी थाने में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपियों—अमित ओम प्रकाश शर्मा (46), निवासी झांसी, और आकाश कुमार (30), निवासी नौबस्ता, बर्रा—को गिरफ्तार किया था। वही पूछताछ में अन्य आरोपियों के नाम सामने आने के बाद उनकी तलाश तेज की गई।शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रोहित विजय चाचड (43), निवासी चारकोप, मुंबई, और अरविन्द महंत यादव (44), निवासी मछरिया रोड, नौबस्ता, बर्रा, कानपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

अभी भी जारी है जांच -

डीसीपी पश्चिम ने बताया कि मामले में कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। साथ ही बैंक खातों, वित्तीय लेन-देन और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच जारी है।