
Dabang tries to kill post office employee revolver waving video goes viral in Kanpur
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र का जान से मारने की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा कि मामूली विवाद पर एक दबंग शख्स ने एक पोस्ट ऑफिस कर्मचारी को पहले पीटा और फिर उसे रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। बताया जा रहा है कि फोन न उठाने पर आरोपी शख्स पोस्ट ऑफिस पहुंचा था। फिलहाल, पोस्ट मास्टर ने चकेरी थाने में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा।
सनिगवां में पोस्ट आफिस के असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर को फोन न उठाने पर रिवाल्वर लेकर दौड़ाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित की रिवाल्वर भी जब्त कर ली है। सनिगवां पोस्ट आफिस में असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर विशाल कुमार गुप्ता शनिवार दोपहर को पोस्ट आफिस में काम कर रहे थे। उनके मोबाइल पर सनिगवां भाभा नगर निवासी आशुतोष पाठक का फोन आया था। काम की व्यस्तता के चलते उन्होंने फोन नही उठाया तो आरोपित ने पोस्ट आफिस में जाकर विशाल गुप्ता से गाली गालौज कर मारपीट की थी। साथ ही उनको रिवाल्वर लेकर दौड़ाया था। घटना के बाद पुलिस ने विशाल गुप्ता की तहरीर पर सरकारी कार्य मे बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। रविवार दोपहर को पुलिस ने आशुतोष को सनिगवां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
इसलिए मारने पर हुआ उतारू
यह पूरी यह घटना शनिवार दोपहर कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के सनिगंवा इलाके में घटी। फोन न उठाने पर एक सिरफिरे ने पोस्ट ऑफिस पहुंचकर वहां मौजूद असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर को बुरी तरह मारा। इतना ही नहीं दबंग ने जान से मारने की नियत से उसे रिवाल्वर लेकर दौड़ा लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़ित विशाल कुमार गुप्ता मूल रूप से बलिया का रहने वाला है और वह सनिगवां पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। विशाल ने पुलिस को बताया कि वह पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे थे। तभी भाभा नगर निवासी आशुतोष पाठक ऑफिस में आया और गालीगलौज व मारपीट करने लगा।
Updated on:
10 Jul 2022 10:30 pm
Published on:
10 Jul 2022 10:29 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
