25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम बोले- टीम लीडर सीएमओ खुद गायब, दूसरों को क्या मोटिवेट करेंगे? रोका गया वेतन

DM Inspection CMO office कानपुर डीएम अचानक सीएमओ कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 34 कर्मचारी एब्सेंट पाए गए। जिसमें सीएमओ और डॉक्टर भी शामिल है। सभी के वेतन रोकने का निर्देश दिया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

DM Inspection CMO office कानपुर के रामादेवी स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया। जब जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। निरीक्षण के समय सीएमओ खुद गायब मिले। जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यालय में कुल 101 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिनमें 34 एब्सेंट पाए गए। उन्होंने सीएमओ को टीम लीडर बताया और बोले जब खुद गायब है तो दूसरों को मोटिवेट कैसे करेंगे?

यह भी पढ़ें: कानपुर फतेहपुर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ट्रेक पर दो मालगाड़ियों में टक्कर, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कानपुर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आज 10.10 मिनट पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ साहब खुद एब्सेंट पाए गए। सीएमओ कार्यालय में सीएमओ को मिलाकर कुल 101 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। जिनमें 34 कर्मचारी एब्सेंट है। 10 डॉक्टरों में से पांच डॉक्टर एब्सेंट मिले हैं। 43 नियमित कर्मचारियों में से 13 अनुपस्थित मिले। आठ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में से 7 अनुपस्थिति मिले। सबसे बड़ी बात टीम लीडर खुद एब्सेंट पाए गए।

टीम लीडर गायब मिले

जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के सख्त निर्देश है कि सभी विभागाध्यक्ष 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनेंगे और सीएमओ विभागाध्यक्ष है। लेकिन जब सीएमओ गायब है तो फिर दूसरे को कैसे मोटिवेट करेंगे। जितने भी कर्मचारी आज एब्सेंट है। उन सभी का आज का वेतन रोका जा रहा है। बिना मेरे परमिशन के वेतन रिलीज नहीं किया जाएगा। सभी से जवाब-तलब भी किया जाएगा। भविष्य में भी इसी प्रकार के निरीक्षण किए जाएंगे। अगर यह स्थिति दोहराई जाती है तो सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।