कानपुर। डीएम विजय विश्वास पन्त को स्वास्थ्य सचिव बनाया गया तो वहीं मेघायल कैडर के आईएएस अफसर डॉक्टर ब्रह्मदेव राम तिवारी को कानपुर जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार को ब्रह्मदेव राम तिवारी ने चार्ज लेने से पहले श्रीरामचरित मानस की चौपाई पढ़ अपने एजेंडे की रूपरेखा साझा की। डॉक्टर तिवारी ने कहा कि भागीरथी, उद्योगनगरी को स्वच्छ-स्वस्थ्य बनाने के साथ ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाथ मिले इसके लिए वह खुद सड़क पर उतरेंगे।
खुद करेंगे और करवाएंगे कार्य
कार्यभार संभालनेसे पहले जिलाधिकारी ने ने श्रीरामचरित मानस की चौपाई ‘दरस परस मज्जन अरु पाना। हरइ पाप कह बेद पुराना, भी पढ़ी। पत्रिका से खास बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि शासन जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी मेहनत एवं जिम्मेदारी से निर्वहन करेंगे। सरकार की विभिन्न विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध ढंग से कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण कार्य तथा गांवों में साफ-सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारी व कर्मचारी से कहा है कि वह समय से कार्यालय आएं और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत एवं लगन से करें।
एजेंडे में ये योजनाएं
जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने कहा कि जनता के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाएं पात्रों तक पहंचाई जाएंगी। कहा, गांव, गरीब, मजदूर, किसान और आमशहरी को लिए हम कई एजेंडों में काम करेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि गांवों में टॉयलेटों की स्थित, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा और सरकारी स्कूलों में शिक्षा-व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि लापरवाह और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप लगे य पाए तो तत्काल कार्रवाई की जाएगा। जिलाधिकारी ने महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्य करने की बात भी कही।
गंगा की खुद करेंगी निगरानी
जिलाधिकारी ने बताया कि वेद, पुराणों में यह अंकित है कि नदी का दर्शन, स्पर्श, स्नान और जल का पान सभी पापों को हर लेता है। यह बड़ी ही पवित्र नदी है। इसके आधार पर ही नदी को समझा जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि कानपुर पहुंचते ही गंगा के दर्शन प्राप्त हुए। गंगा में गिरने वाले नालों पर उन्होंने कहा कि अभी वह इन मामलों से पूरी तरह वाकिफ नहीं हैं, लेकिन गंगा की शुद्धता के लिए जो भी व्यवस्थाएं लागू हैं, उनका उसी रूप में पालन किया जाएगा। गंगा को स्वच्छ रखने के जिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और वह खुद इसकी निगरानी करेंगे।
मेघालय कैडर के हैं आईएएस अफसर
जिलाधिकारी डॉक्टर ब्रह्म देव राम तिवारी मेघालय कैडर के 2006 बैच के आईएएसहैं और मेघालय सरकार के विभिन्न पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके है। कानपुर डीएम बनने से पहले डॉक्टर तिवारी पंचायती राज निदेशालय में निदेशक पंचायती राज्य एवं निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पद पर तैनात थे। डॉक्टर तिवारी इससे पहले प्रदेश के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी और प्रबंध निदेशक परिवहन निगम के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
चकेरी थाने का किया निरीक्षण
चार्ज संभालने के दूसरे दिन शनिवार की सुबह वह डीआईजी अनंत देव तिवारी के साथ सीधे चकेरी थाने का निरीक्षण कर चौपाल लगा लोगों की समस्याएं सुनी। मौके पर निस्तारण के साथ पुलिसकर्मियों के साथ थानेदारों को हर फरियादी की शिकायत सुनने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि प्रशासन और पुलिस मिलकर कार्य करेंगे। शहर में अमन-चैन बना रहे इसके लिए वह खुड लोगों से मिलेंगी। यदि कोई भी सरकारी अधिकारी व बाबू लोगों की समस्या का समाधान न करे तो वह तत्काल मुझे फोन कर जानकारी दे। उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा।