29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बंद कमरे में प्रेमी के साथ बेटी कर रही थी… पिता ने दरवाजा खोला तो मिला ये हैरान करने वाला जवाब

दोनों की दो साल पहले मुलाकात हुई थी, तबसे उनके बीच प्यार परवान चढ़ रहा था, जब हुआ खुलासा तो..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 May 2018, 6:40 PM IST

Kanpur Dehat

कानपुर देहात. भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक पर आरोप है कि उसने एक दलित युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। उससे शादी कर घर बसाने के सपने दिखाये। विवाह के बंधन के ख्वाब संजोये युवती कब उसे अपना सर्वस्व लुटा बैठी, उसे खुद ही समझ नहीं आया। एक दो महीने नहीं पूरे दो साल तक युवक ने युवती को सब्ज बाग दिखाकर उसका शारीरिक शोषण किया। युवती के परिजनों ने युवक से शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से साफ इनकर कर दिया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने के लिए कह दिया। युवक की ये बात सुनकर युवक के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पल भर में उसके सपने चकनाचूर हो गए। इसके बाद युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जिले के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दलित युवती के मांचा गांव के युवक से दो वर्ष पहले मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। फिर दोनों ने प्यार का इजहार किया तो मोहब्बत परवान चढ़ गई। इस दौरान युवक ने युवती को शादी के सपने दिखाने शुरू कर दिए कि वह शादी के बंधन में बंधकर घर बसायेंगे और नए जीवन की शुरुआत करेंगे। शादी की बात सुनकर युवती भी खुशहाल हो गयी। जिसका फायदा उठाकर युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए और लगातार दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।

पिता ने दोनों को एक साथ देखा तो फिर...
युवक द्वारा शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद युवती ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि अनुराग सचान शादी का झांसा देकर दो वर्षों तक उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। बीती शाम पिता ने दोनों को रंगरेलियां मनाते एक कमरे में पकड़ लिया तो युवती ने पूरी बात बताई। सुबह युवती का पिता युवक के घर पहुंचकर शादी करने के लिए कहा तो अनुराग, उसके ताऊ हरिश्चंद्र, शंकर व विजयकांत उर्फ चरण ने मना करते हुये गालियां व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी।

कोतवाल बोले- होगी कार्रवाई
कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर मांचा गांव के अनुराग सचान समेत चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले में जांचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।