हद है! जलकल विभाग के दफ्तर में ये क्या करने लगी महिला पार्षद, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर के वार्ड 14 में कई दिनों से ट्यूबवेल खराब है। इसके चलते लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। इसको लेकर वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया ने जलकल विभाग के ‌अधिशासी अभियंता आरके यादव की आरती उतारी और उन्हें भोग चढ़ाया। इसके बाद उनसे ट्यूबवेल सुधरवाने की विनती की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रिका इसकी पुष्टि नहीं करता है।