
महिला ई रिक्शा चालक और टीएसआई
Kanpur e-rickshaw female driver ADCP traffic, ramadevi flyover Kanpur उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला ई-रिक्शा चालक रो-रो कर पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रही है। कह रही है कि पुलिस ने जबरदस्ती ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को उतार दिया। अपना वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में ही टीएसआई महिला को ड्रामेबाज बता रहा है। कहना है कि ई-रिक्शा में नंबर प्लेट नहीं है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि वीडियो पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला ई रिक्शा चालक प्रतिबंधित जोन में ई रिक्शा लेकर जा रही थी। जिस पर टीएसआई उसे रोका और कानूनी कार्रवाई की गई है।
महिला चालक वायरल वीडियो में यातायात पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रही है। बता रही है कि सनीगवां से वह सवारी बैठा कर लाई है। यातायात पुलिस ने जबरदस्ती सवारियों को उतार दिया। 3 महीने से उसने कमरे का किराया नहीं दिया है।
वीडियो रामादेवी चौराहा का
महिला ने बताया कि मामला रामादेवी चौराहा थाना चकेरी का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं का सम्मान करने की बात करते हैं। लेकिन पुलिस मेरा अपमान कर रही है। वायरल वीडियो में ही टीएसआई बता रहे हैं कि महिला के नाते इनका चालान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि गाड़ी में ना तो फिटनेस है और ना ही नंबर प्लेट है। महिला ड्रामा कर रही है।
क्या कहती हैं अपर पुलिस उपायुक्त यातायात?
अपर पुलिस उपायुक्त यातायात ने बताया कि वीडियो जाड़े के मौसम का है। महिला पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगा रही है। सुगम यातायात के लिए रामादेवी पुल को ई-रिक्शा के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। महिला के ई-रिक्शा में ना तो फिटनेस है और ना ही नंबर प्लेट है। जिसके कारण कानूनी कार्रवाई की गई है।
Published on:
21 Mar 2024 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
