13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगरेप, निकाह, तलाक, अब हलाला: आरोपी पति दोस्तों से तो शहर काजी खुद करना चाहता है, कहता है…

Gang rape, marriage, divorce and now Halala कानपुर में हलाला को लेकर गैंगरेप पीड़िता पर दबाव बनाया जा रहा है। पति दोस्तों के साथ करवाना चाहता है। शहर काजी कहता है कि हलाला के बाद तुम मुसलमान बन जाओगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- मेटा एआई

फोटो सोर्स- मेटा एआई

Gang rape, marriage, divorce and now Halala कानपुर में पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर की तो आरोपियों में से ही एक के साथ उसकी शादी करवा दी गई। उसके बाद उसे तलाक दे दिया गया। अब पूर्व पति दोस्तों के साथ हलाला करने का दबाव बना रहा है। शहर काजी कहता है कि हलाला करने के बाद तुम मुसलमान बन जाओगी। फिर निकाह कर सकती हो। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में मिली शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया था। अब नई शिकायतें मिली हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

आरोपियों में से एक के साथ कराई गई शादी

उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। उन्होंने बाबू पुरवा थाना में लिखित शिकायत की थी। परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। गैंगरेप करने वालों में से ही एक के साथ उसकी शादी कर दी गई। फिर तलाक दे दिया गया। उसका पति कहता है कि तुम्हें दोस्तों के साथ सोना पड़ेगा। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया। जिसकी शिकायत उन्होंने थाने पर की। इस पर बताया गया कि अब रेप का मुकदमा नहीं लिखा जा सकता है क्योंकि तुम्हारा निकाह हो गया है।

शहर काजी पर भी गंभीर आरोप

पीड़िता ने बताया कि शहर काजी हलाला के लिए दबाव बना रहा है। कहता है कि इसके बाद तुम मुसलमान कहलाओगी और किसी से शादी कर सकती हो। बीते 5 नवंबर को उसे कार में जबरन बैठाया गया। जिसकी शिकायत की। घटना का सीसीटीवी फुटेज और फोटो भी है। उसका पूर्व पति कहता है कि दोस्तों के साथ हलाला करवाओ। दूसरी तरफ शहर काजी भी हलाल करना चाहता है। 

क्या कहती है पुलिस?

इस संबंध में पुलिस का कहना है कि थाना हाजा पर एक पारिवारिक मामला दर्ज किया गया था। दोनों पक्षों को मीडिएसन सेंटर भेजा गया था। जहां समझौता हो गया था। महिला का कहना था कि अब वह किसी प्रकार की कार्रवाई करना नहीं चाहती है। जिसके बाद विवेचना पूरी कर अंतिम रिपोर्ट न्यायालय में भेज दी गई थी। अब लगाए गए नए आरोप लगाए गए हैं, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी। ‌