6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ओवैसी का किसी सियासी दल या दल के नेता के खिलाफ बोलना हिंदू विरोधी नहीं- महासचिव पर्सनल लॉ बोर्ड

ओवैसी को लेकर पूछे जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा है कि असदउद्दीन ओवैसी का भाजपा-सपा या किसी सियासी दल एवं नेता के खिलाफ बोलना हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं है।

less than 1 minute read
Google source verification
यूपी में नगर निगम चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

यूपी में नगर निगम चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. एआईएमआईएम (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asduddin Owaisi) शहर में हुए अधिवेशन में शामिल हुए थे। ओवैसी को लेकर पूछे जाने पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (All India Muslim Personal Law Board) के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी ने कहा है कि असदउद्दीन ओवैसी का भाजपा-सपा या किसी सियासी दल (Political Party) एवं नेता के खिलाफ बोलना हिंदू धर्म के खिलाफ नहीं है।

उनसे यह भी पूछा गया था कि पर्सनल लॉ बोर्ड की मंशा है कि किसी भी धर्म के खिलाफ टिप्पणी करने वालों पर कारवाई के लिए कानून बनाया जाए, जबकि ओवैसी कई बार अपशब्द बोलते हैं। इस पर बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद एवं बोर्ड के अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने तो आज तक कभी भी असदुद्दीन ओवैसी को हिंदू या किसी अन्य धर्म के खिलाफ ऐसा कुछ बोलते नहीं देखा।

किसी भी सियासी दल या दलों के नेता के खिलाफ बोलना उनके राजनैतिक विचार हैं। इसे किसी धर्म के खिलाफ बोलना नहीं कहा जा सकता। दरअसल असदउद्दीन ओवैसी शहर में हुए इस अधिवेशन में शामिल होने शनिवार को शहर आए थे। ओवैसी भी पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य हैं।