
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ऐन मौके पर एक दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। वह ब्यूटी पार्लर जाने के बहाने फरार हो गई। दूसरी तरफ दूल्हा जयमाल के लिए स्टेज पर बैठा उसका इंतजार करता रहा। दूल्हे को जैसे ही दुल्हन के फरार हो जाने के बारे में पता चला उसके होश उड़ गए। अंतिम में बारात बिना दुल्हन विदा कराए लौट गई।
घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली
यह पूरा मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के बंदीमाता रोड स्तिथ एक गांव का है। यहां सोमवार 29 जनवरी की रात कानपुर देहात से बारात आई थी। बारात का आदर सत्कार हुआ। नाश्ता पानी करवाया गया। बारात की अगवानी भी हो चुकी थी। अन्य रस्मों को पूरा कर दूल्हे को जयमाल स्टेज पर बैठाया गया। सभी बाराती नाच और गा रहे थे। लेकिन घर से ब्यूटी पार्लर के लिए निकली दुल्हन अभी तक घर नहीं लौटी थी।
बेरंग लौटी बारात
परिजनों ने जब लड़की को फोन मिलाया तो पता चला कि दुल्हन शादी ही नहीं करना चाहती है। उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। इस बात की जानकारी जब दूल्हे पक्ष को हुई तो बारातियों में सन्नाटा पसर गया। काफी बातचीत के बाद भी बात नहीं बनी तो दूल्हे वाले बारात लेकर बैरंग वापस लौट गए। दुल्हन के पिता ने पुलिस स्टेशन में तहरीर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
मान मनौवल पर शादी के लिए हो गई राजी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुल्हन का शादी करने का मन नहीं था। लेकिन घरवालों की मान-मनौवल करने पर वो शादी के लिए तैया हो गई थी। मगर बारात आने के बाद दुल्हन का मन बदल गया। वह तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई और वहीं से प्रेमी के साथ फरार हो गई।दुल्हन का एक लड़के से कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, और वह उसी से शादी करना चाहती थी। इसलिए शादी वाले दिन वह प्रेमी संग भाग गई।
Published on:
01 Feb 2024 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
