7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हेयर ट्रांसप्लांट अपडेट: अब तक दो इंजीनियर की हो चुकी है मौत, महिला डॉक्टर फरार

Hair transplant update, Two engineers died कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट कराने वाले दो इंजीनियर की मौत हो चुकी है। दोनों ही मामले में डॉक्टर अनुष्का तिवारी शामिल है। दोनों ही मामले पुलिस के पास हैं। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
मृतक इंजीनियर की फाइल फोटो और बीच डॉक्टर अनुष्का तिवारी

Hair transplant update, Two engineers died कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद इंजीनियर की तबीयत बिगड़ गई। जिसकी उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। इंजीनियर के चेहरे में सूजन आ गई। धीरे-धीरे आंखें खुलना भी बंद हो गई। हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली महिला डॉक्टर की सलाह पर इंजीनियर का उपचार किया गया।। लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। इसी बीच डॉक्टर ने पीड़ित परिवार के नंबरों को ब्लैक लिस्ट कर दिया। इसी बीच इंजीनियर की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अब तक दो इंजीनियर की मौत का मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र की है। ‌

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ राहत किट में हल्दी, मिर्चा, धनिया के साथ मिलेगी कुल 24 सामग्री

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के भोलेपुर भवन निवासी इंजीनियर मयंक कटियार बीटेक करने के बाद इंजीनियर की नौकरी कर रहा था। मां ने बताया कि केशव पुरम स्थित इंपायर क्लीनिक में डॉक्टर अनुष्का तिवारी से उसने 18 नवंबर को हेयर ट्रांसप्लांट कराया था। 19 नवंबर को अपने घर गया। वहीं उसकी मौत हो गई। बीमारी के संबंध में मां ने बताया कि घर पहुंचने के साथ ही उसे दर्द शुरू हो गया। चेहरे पर सुजन आ गई। 4 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बेटे उनकी हाथों में दम तोड़ा है। देरी से कार्रवाई के संबंध में उन्होंने बताया कि विनीत दुबे की मौत और मुकदमा दर्ज होने के बाद उन्हें भी न्याय की आस जगी।

क्या कहते हैं पुलिस उपायुक्त पश्चिम?

पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि रावतपुर थाना में ट्रांसप्लांट के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया है ‌ जिसकी विवेचना की जा रही है सीएमओ से भी रिपोर्ट मांगी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उनके अनुसार जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी। ‌

क्या कहते हैं सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर?

सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर अभिषेक पांडे ने बताया कि रावतपुर थाना क्षेत्र की घटना है।‌ एक महिला ने बताया है कि उनके पति की हेयर ट्रांसप्लांट और उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में कुछ तथ्य निकल कर सामने आए थे। जिससे विवेचना जरुरी समझी गई। 9
मई को डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जो भी वैज्ञानिक साक्ष्य हैं उन्हें एकत्र किया जा रहा है। ‌

दो इंजीनियर की हो चुकी है मौत

डॉक्टर अनुष्का तिवारी के इंपायर वाराही क्लिनिक में ट्रांसप्लांट करने वाले इंजीनियर विनीत दुबे निवासी पनकी पावर हाउस ऑफीसर्स कॉलोनी की भी 14 मार्च को मौत हो चुकी है। जिसका 13 मार्च को हेयर ट्रांसप्लांट हुआ था। विनीत के चेहरे पर भी सूजन आ गई थी। दर्द होने के कारण इंजेक्शन लगाया गया। लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस संबंध में विनीत की पत्नी जया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

#BGT2025में अब तक