Heavy rain alert मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मानसून ने लय और ताल पकड़ ली है। अगले 48 घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 5 दिनों में 30 से 40 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है।
Heavy rain alert मौसम विभाग ने मानसून 2025 को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 48 घंटे में कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों में बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी। जिसके 2 जुलाई तक चलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मानसून ने अपनी लय और ताल बना ली है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसून की हवाएं नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश के तराई होते हुए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश तक जा रही हैं। आज शाम से बूंदाबांदी शुरू हो सकती है। लेकिन कल 28 जून से बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कानपुर मंडल में अगले 4 से 5 दिनों में 30 से 40 मिली मीटर बारिश दर्ज हो सकती है। जिसमें कानपुर नगर के साथ इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात जिले शामिल है। किसानों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि धान की रोपाई के लिए यह स्थितियां अच्छी हैं। अपने खेत को तैयार कर लें।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। देर रात में गरज चमक के साथ आंधी चल सकती है। 52 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। आगामी 28 जून शनिवार को दिन में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। शनिवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जबकि रात को 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 29 जून का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश 52 प्रतिशत बारिश होने की भी संभावना है। 30 जून सोमवार को मौसम करवट बदलेगा और 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 1 जुलाई मंगलवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई को 28 से 34 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 3 जुलाई गुरुवार का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 6 जुलाई शुक्रवार का तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है।