23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का 5 जून तक के लिए अलर्ट, आंधी तूफान के साथ बारिश, देखें मानसून की स्थिति तस्वीर में

IMD alert till June 5 मौसम विभाग ने 5 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में 5 डिग्री से अधिक की कमी आएगी।

2 min read
Google source verification
हल्की बारिश में भी जल भराव (फोटो सोर्स पत्रिका)

फोटो सोर्स पत्रिका

IMD Alert Till June 5 मौसम वैज्ञानिक में अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।‌ इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। सीएसए कानपुर के किसी मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री की कमी आएगी। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5.6 मिली मीटर बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि कैस्पियन सागर और अरब सागर की हवाओं का असर मौसम पर पड़ रहा है। यही कारण है कि बादल छाने के साथ नमी भी बढ़ रही है। उमस के कारण जनजीवन प्रभावित रहेगा। 5 जून तक मौसम के सभी प्रारूप का असर दिखाई पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 22 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

कैसा रहेगा कानपुर में सोमवार 2 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिस पर पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। देर रात जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग में 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

कैसा रहेगा मंगलवार तीन जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में सुबह से धूप निकलेगी। लेकिन दिन में बादलों का असर दिखाई पड़ेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बात चल सकती है। दिन और रात में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 4 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 16 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की बूंदे सड़कों को गीला कर सकती है।

कैसा रहेगा 5 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश नहीं होगी।