
तापमान 30 डिग्री के पार
आईएमडी भारत मौसम विज्ञान विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने 1 मार्च से 3 मार्च के बीच गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्य बादल भी छाए रहेंगे। तेज हवा भी चलने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे के अनुसार आज दिन का तापमान 15 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जबकि रात में 14 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है।
कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 34 किलोमीटर प्रति घंटे का हवा का झोंका भी आ सकता है। आज बारिश या बर्फ गिरने की कोई संभावना नहीं है।
1 मार्च का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 1 मार्च को आसमान में बादल रहेंगे। लेकिन तापमान में काफी वृद्धि होगी। जो 30 डिग्री को पार करता हुआ 31 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है। जबकि रात में 15 से 19 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 29 किलोमीटर प्रति घंटे हवा का झोंका भी आ सकता है।
Published on:
29 Feb 2024 06:28 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
