28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD latest alert: आंधी, तूफान, बारिश के कहर की चेतावनी, किया गया अलर्ट

IMD latest alert, Warning of storm, hurricane, rain havoc आईएमडी ने आज के मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज का आंधी तूफान कहर ढा सकता है। लोगों को इस संबंध में सावधान किया गया है।

2 min read
Google source verification

IMD latest alert, Warning of storm, hurricane, rain havoc भारत मौसम विज्ञान विभाग का ग्रामीण किस मौसम सेवा ने आज 7 मई के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आंधी, तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। ‌आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कानपुर नगर में बारिश होने की भी संभावना है। 8 मई को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रविवार 11 मई को मौसम एक बार फिर खराब होने का पूर्वानुमान है।

यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान युद्ध: आम लोगों को सुरक्षित रखने के लिए एडवाइजरी, सिविल डिफेंस सक्रिय

मौसम विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज आंधी, तूफान के साथ आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी दी है। तेज हवा चलने की संभावना है। 2 मिमी बारिश होने का भी अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में आसमान साफ रहेगा। लेकिन करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 8 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 10 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 9 मई और शनिवार 10 मई का मौसम लगभग एक समान रहेगा। आसमान में हल्के फुल्के के बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। लेकिन रविवार 11 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।