
Cloudy sky, drop temperature, alert of rain and thunderstorm कानपुर में सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। मौसम विभाग में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक तापमान में कमी आएगी। दक्षिणा पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज सुबह बारिश के आसार हैं। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मंगलवार 29 अप्रैल को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रविवार को कानपुर में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चली। जिससे लोगों को परेशानी भी हुई। लेकिन गर्मी से राहत मिली।
मौसम मौसम विभाग के अनुसार तेज हवा और आसमान में बादल छाए रहने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे में तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन आंधी चलने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को आसमान साफ रहेगा। लेकिन तेज हवा चलने की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में होने वाली हलचल का असर कानपुर मंडल के मौसम पर भी पड़ेगा। आज सोमवार से मौसम में परिवर्तन आएगा। हीट वेव और लू से लोगों को राहत मिलेगी। 3 मई तक यही स्थिति बनी रहेगी। रुक-रुक कर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आंधी तूफान भी आने की संभावना है।
संबंधित विषय:
Published on:
28 Apr 2025 07:33 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
