मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से छुटपुट वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होगी। 16 और 17 जून से कानपुर मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आगरा और मैनपुरी को छोड़कर कहीं भी लू की स्थिति दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई है। एक-दो दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बनी रहेगी। कानपुर में इस हफ्ते जोरदार बारिश होगी। तापमान में भी कमी आएगी।
मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। जब कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं जोरदार बारिश होगी। आज शनिवार से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले हफ्ते मानसून के प्रवेश करने का भी अनुमान है। 14 और 15 जून से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
14 जून से पश्चिमी यूपी के जिलों में बादल गरजने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश भी होगी। 15 और 16 जून से प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जबकि 17 और 18 जून को पूरे यूपी में आंधी बारिश जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शाम को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। 15 जून का तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रात को बादल गरजने के साथ आंधी आने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 16 जून से 23 जून के बीच कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होगी। इस हफ्ते बारिशों वाला मौसम रहने की संभावना है।
Published on:
14 Jun 2025 08:37 am