
IMD weather forecast आईएमडी मौसम विभाग ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार दक्षिण राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल के समुद्री इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण का असर दिखाई पड़ रहा है। केरल के तट के दक्षिण पूर्व अरब सागर में भी एक चक्रवर्ती परिसंचरण सक्रिय है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इसके कारण हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 14 नवंबर को पश्चिमी हिमालय पर सक्रिय होने की संभावना है। जिसका असर हिमालय क्षेत्र के प्रदेशों में दिखाई पड़ेगा। यहां पर बर्फ गिरने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही हलचल का असर मैदानी भागों पर भी दिखेगा। कानपुर और उसके आसपास के जिलों में सुबह आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी। लेकिन वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत ही खराब रहेगा। इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार तब उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कोहरा छाया रहेगा।
संबंधित विषय:
Published on:
13 Nov 2024 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
