
आईएमडी ने बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट किया है। तेज हवा भी चलने की चेतावनी दी गई है। कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज कानपुर में 46.8 डिग्री का तापमान रिकार्ड किया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश में दो विपरीत दिशा से आने वाली हवाएं आपस में टकरा रही हैं। जिसके कारण बादल गरजने के साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। लोगों को सतर्क किया गया है। नीचे लिखे 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि एक हवा बंगाल की खाड़ी से आ रही है। जिससे उत्तर भारत के तराई के क्षेत्र में बारिश हो सकती है। जबकि दूसरी गर्म हवाएं थार मरुस्थल राजस्थान की तरफ से आ रही है। ये दोनों हवाएं यूपी के दक्षिण क्षेत्र में पड़ने वाले बुंदेलखंड इलाके में आपस में टकराएंगी। इससे इन क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ धूल भरी आंधी आने की भी संभावना है। कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही बादलों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। जिस रात के तापमान में कमी आएगी। लेकिन मानव शरीर पर यह प्रतिकूल प्रभाव डालेगा।
आईएमडी ने बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, जालौन, अमेठी, झांसी, सुल्तानपुर, अयोध्या जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां पर दो विपरीत दिशाओं से आने वाली हवाएं आपस में टकराएंगी। जिसके कारण बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति आज रात तक बनी रह सकती है।
Updated on:
29 May 2024 06:25 pm
Published on:
29 May 2024 06:22 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
