19 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर का ही निकला चोर: भरोसे की आड़ में उड़ाए जेवर, 12 घंटे में खुली पूरी कहानी

Kanpur Crime news: कल्याणपुर के अंबेडकरपुरम स्थित घर से जेवर चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। महिला के मामा के बेटे ने डुप्लीकेट चाबी बनवाकर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर पार किए और फतेहपुर के ज्वैलर्स को बेच दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर जेल भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकरपुरम में हुई चोरी की वारदात ने परिवार को भीतर तक झकझोर दिया। जिस युवक को घर का सदस्य मानकर बुजुर्ग मां के साथ रहने दिया गया, उसी ने भरोसे की चाबी से अलमारी का ताला खोल दिया। पुलिस ने महज 12 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेंगलुरु से लौटने के बाद हुई चोरी की जानकारी -

अंबेडकरपुरम निवासी अनीता पत्नी मनोज कुमार ने 18 फरवरी को तहरीर देकर बताया कि वह पति के साथ बेंगलुरु में रहती हैं। घर में उनकी बुजुर्ग मां और मामा का बेटा आकाश रहता था। कानपुर लौटने पर जब उन्होंने अलमारी देखी तो 5 से 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब थे। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में शक की सुई घर के ही किसी अपनों पर ही घूमी और जांच में सच भी वही निकला।

धीरे-धीरे निकले जेवर -

पुलिस जांच में सामने आया कि आकाश वर्मा (21) ने पैसों की जरूरत पड़ने पर अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवाई और मौका पाकर धीरे-धीरे जेवर निकालता रहा। बाद में उसने चोरी के जेवर फतेहपुर के खागा स्थित ज्वैलर्स अनिल कुमार उर्फ प्रिंस मौर्य (25) को कम कीमत में बेच दिए। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किस्तों में हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईको पार्क के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी के जेवर बरामद कर लिए।

क्या बोले थाना प्रभारी -

थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान रुपये की जरूरत होने के चलते चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।