पुलिस कमिश्नर असीम अरूण ने कहा कि कानपुर नगर में हमारे पास ऐसे बहुस सारे सुझाव आ रहे थे। कई लोगों ने अपने सिलिंडर पुलिस को दिए, जिसको जरूरत हो उसको आप दे दें। इस पहल को व्यवस्थित करते हुए एक ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक की स्थापना की गई है। शहर के सभी नागरिकों से अपील है कि आप के पास ऐसा कोई ऑक्सीजन सिलिंडर है, जिसका आप उपयोग नहीं कर रहें है। आप के मरीज को अब जरूरत नहीं है, या फिर आर वेल्डिंग का काम करते हैं। ऐसे ऑक्सीजन सिलिंडर को दान दे सकते है। इसको आप उधार भी दे सकते हैं। जिनको जरूरत है उन लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। आवश्कता पूरी होने के बाद आप को वापस लौटा दिया जाएगा। यह पूरी तरह से निशुल्क व्यवस्था है, इस कार्य में किसी से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा है।