
Kanpur Dehat: यह अधिकार हमारा है इसमें भी चूक जाएं,यह कैसे हो सकता !...
Up Nikay Chunav :कानपुर देहात में मतदान केंद्र के अंदर एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जहां पर चलने में परेशानी, आंखों से कमजोर, मगर उनके कदम धीरे-धीरे सुबह सबसे पहले बने बूथ की ओर बढ़े चले जा रहे थे। उनकी चाल धीमी जरूर थी, लेकिन, जज्बा कम नहीं था। पूछने पर कहा कि यह अधिकार हमारा है सरकारे हमारे ही वोट से बनती है। इसमें भी चूक जाएं, यह कैसे हो सकता।
मिसाल बनकर सामने है 95 वर्षीय बुजुर्ग -
कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में बने पोलिंग बूथ पर सुबह अकबरपुर में रहने वाले 95 वर्षीय बुजुर्ग हरनारायण द्विवेदी सभी युवाओं के लिए मतदान करने को लेकर एक मिसाल बनकर सामने है। जहां मतदान केंद्र पर शुरुआती दौर में सन्नाटा पसरा हुआ था तो वही 95 वर्ष के बुजुर्ग हरनारायण द्विवेदी जो पेशे से डॉक्टर रहे है। सुबह घर से वोट डालने के लिए निकल पड़े।
जहां लोग सुबह उठकर रोजमर्रा के कार्य कर रहे थे तो वही यह बुजुर्ग मतदान केंद्र की ओर बढ़ रहे थे। मतदान केंद्र पहुंचने के बाद बुजुर्ग हरिनारायण द्विवेदी को मतदान स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने हाथों हाथ लेते हुए उनका मतदान कराया और उनका शुक्रिया अदा किया।
हमारा वोट तय करता है भविष्य -
95 वर्षीय वृद्ध हरनारायण द्विवेदी से वहां पर मौजूद लोगों ने पूछा कि दादा आराम से आ जाते इतनी जल्दी क्या थी। तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उंगली पर लगे स्याही के निशान को दिखाते हुए कहा कि यह अधिकार हमारा है। सरकारे हमारे ही वोट से बनती है। इसमें भी चूक जाएं, यह कैसे हो सकता।
उन्होंने कहा कि हम सभी लोग रोज अपने अपने काम करते हैं। लेकिन यह भी हम सभी के लिए बेहद जरूरी काम है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान करें आकर क्योंकि हमारा ही वोट हमारे आगे आने वाली पीढ़ी को मजबूती प्रदान करता है। इस साथ ही आने वाले कल का भविष्य भी तय करता है।इसलिए मतदान के दिन सभी कार्य बाद में करना चाहिए सबसे पहले मतदान करना चाहिए।
Published on:
11 May 2023 10:21 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
