3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर कर्बला चौराहे के पास प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे भक्तों पर हमला, बच्चे, महिलाएं घायल

कानपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे लोगों पर ईंट पत्थर से हमला बोल दिया गया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कर्बला चौराहे के पास हुई घटना में पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

2 min read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गणेश प्रतिमा विसर्जन कर वापस आ रहे भक्तों पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रा में शामिल महिलाओं और बच्चों को भी पीटा गया। जिससे कई लोगों को चोटें आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हमले में 13 लोगों को चोटें आई है। डीसीपी सेंट्रल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गंगा बैराज में गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। ज्वौरा नवाबगंज से कुछ लोग प्रतिमा विसर्जन करने के लिए आए थे। जबकि उसी समय काकादेव से भी बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे व अन्य प्रतिमा विसर्जन के लिए आया था। दोनों टीमों के बीच प्रतिमा विसर्जन को लेकर झड़प हुई। नवाबगंज से आए ज्वौरा टीम ने पहले प्रथम विसर्जन कर वापस चली गई। इसके बाद काकादेव से आए भक्तों ने प्रतिमा विसर्जन किया। ‌

कर्बला चौराहे पर हुई मारपीट

वापसी पर कर्बला चौराहे के पास ज्वौरा टीम के लोगों ने काका देव की टीम पर हमला बोल दिया। शोभायात्रा में शामिल महिलाओं और बच्चों के साथ अन्य लोगों की पिटाई शुरू कर दी‌ इस दौरान पत्थर भी फेक गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मारपीट में कई घायल

सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें कुणाल, साक्षी, बलजीत, वर्षा, श्रवण, जतिन, शिवा आदि शामिल है। इस संबंध में काकादेव की टीम की तरफ से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

नवाबगंज पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

नवाबगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें राजा, लव कुश, गोविंद शामिल है। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन करने वाले दो गुटों के बीच मारपीट हुई है। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम में लगाई गई है। शीघ्र ही और गिरफ्तारी होंगी।‌