कानपुर

कानपुर में बड़े बेटे ने मां की गला घोट कर की हत्या, मचा कोहराम, पुलिस कर रही पूछताछ

Elder son killed his mother कानपुर में हुई दर्दनाक घटना में बड़े बेटे ने मां की गला घोट कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी तब हुई जब छोटा बेटा स्कूल से वापस आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ तक कर रही है।

2 min read
Jun 25, 2025

Elder son killed his mother कानपुर में मां और बेटे के बीच बर्तन साफ करने को लेकर हुआ विवाद खतरनाक रूप ले लिया। जब बेटे ने मां की गला घोटकर हत्या कर दी। शव को दीवान (बेड) में छुपा दिया। घटना की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब छोटा बेटा स्कूल से वापस आया। उसने बड़े भाई से मां के विषय में जानकारी प्राप्त की। कोई जानकारी न होने पर छोटा बेटा मां के कमरे में पहुंच गया। जहां दीवान के अंदर मां दिखाई पड़ी। छोटे बेटे में तुरंत 112 में फोन कर घटना की जानकारी दी। मामा को भी इस संबंध में बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि बड़े बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना रावतपुर थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले वाली उर्मिला सचान की बड़े बेटे ने गला घोट कर हत्या कर दी और शव को दीवान में छुपा दिया। जब छोटा बेटा 3 बजे स्कूल से वापस आया तो उसने बड़े भाई से मां के विषय में जानकारी प्राप्त की। कोई जानकारी न मिलने पर छोटा भाई मां के कमरे में गया तो उसे दीवान का पटरा उठा दिखाई पड़ा। उसने अंदर देखा तो मां पड़ी हुई थी। तत्काल 112 पर सूचना देते हुए मामा को घटना की जानकारी दी‌। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उर्मिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ‌

पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना के संबंध में छोटा बेटा अमन ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच घर के काम बैठे हुए थे। आज उसे बर्तन साफ करना था। जबकि बड़े भाई को झाड़ू लगाने की जिम्मेदारी मिली थी। आज सुबह वह बिना बर्तन मजे स्कूल चला गया। मां ने बड़े भैया से बर्तन साफ करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मामा नंदकिशोर भी मौके पर पहुंच गए एसीपी रंजीत कुमार ने बताया कि बड़े बेटे को विरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर