
After 24 hours all Seasonal Systems active, stormy weather कानपुर में 27 अप्रैल का दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। जब तापमान 44.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है। जिससे अप्रैल महीने में ही हीट वेव की चपेट में शहर आ गया। मौसम वैज्ञानिक शहर वासियों के लिए लगातार एडवाइजरी जारी कर रहे हैं। लोगों को पानी पीकर घर से निकलने की सलाह दी जा रही है। छोटे बच्चों और बूढ़ों को घर से नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। आज सुबह हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन बादल की गड़गड़ाहट लोगों को डरा रही है। मौसम विभाग इस संबंध में पहले ही चेतावनी जारी कर चुका है। मई की शुरुआत तूफानी मौसम से होगा।
मौसम वैज्ञानिक सीएसए कानपुर डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मौसम के सभी सिस्टम पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवती परिसंचरण, टर्फ लाइन सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण 28 अप्रैल से ओलावृष्टि बारिश आंधी तूफान चक्रवात की संभावना है। लेकिन यह सारी गतिविधियां रुक-रुक कर होगी। 5 अप्रैल तक यही स्थिति बनी रह सकती है। तापमान में 7 से 8 डिग्री की गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 36-37 डिग्री के आसपास रह सकता है। लेकिन अगले 24 घंटे तक गर्मी से बचाव के लिए सुरक्षित होकर बाहर निकले। इस बीच कुछ ऐसे सिस्टम बनेंगे कि 38 के तापमान में 42 डिग्री का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है। रात को भी आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
सप्ताह की शुरुआत 39 डिग्री तापमान से होगा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान हल्के-फुल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार 29 अप्रैल का तापमान 24 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार 30 और गुरुवार 1 मई का तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रहेगा। 2 और 3 मई का तापमान 25 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस बीच आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की बौछारें भी आ सकती हैं।
Published on:
27 Apr 2025 06:49 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
