21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News: अगर आपने नहीं किया है यह काम तो हो जाइए सावधान, नहीं तो बंद हो जाएगी गैस सब्सिडी

Kanpur LPG eKYC deadline:कानपुर के 11.55 लाख LPG उपभोक्ताओं को 30 जून तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। अब तक 20% उपभोक्ताओं ने नहीं कराई। डेडलाइन बाद उज्ज्वला लाभार्थियों की 317 रुपये प्रति सिलेंडर सब्सिडी बंद हो जाएगी।

2 min read
Google source verification
LPG, e-KYC, Kanpur, Ujjwala Yojana, subsidy, gas cylinder, government scheme, deadline, consumer update

सांकेतिक फोटो

कानपुर में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। प्रशासन और गैस वितरण एजेंसियों ने साफ कर दिया है कि सभी उपभोक्ताओं को 30 जून तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी करना अनिवार्य है। तय समय सीमा के बाद ई-केवाईसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी रोकी जा सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा।

जिले में करीब 11.55 लाख है उपभोक्ता

जिले में करीब 11.55 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, लेकिन अब तक केवल 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की है। ऐसे में बड़ी संख्या में उपभोक्ता अभी भी इस जरूरी प्रक्रिया से वंचित हैं। एलपीजी वितरक संघ के संरक्षक भारतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और गैस एजेंसियों में विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग समय रहते ई-केवाईसी करा सकें।

उपभोक्ताओं को मिलती है सब्सिडी

सब्सिडी की बात करें तो वर्तमान में सामान्य उपभोक्ताओं को लगभग 18 रुपये प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 317.18 रुपये प्रति सिलेंडर तक की सब्सिडी मिलती है। ऐसे में ई-केवाईसी में देरी सीधे तौर पर उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल सकती है।

अधिकारियों के अनुसार, ई-केवाईसी केवल सब्सिडी के लिए ही नहीं बल्कि उपभोक्ता के गैस कनेक्शन के सत्यापन के लिए भी जरूरी प्रक्रिया है। इससे फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने और सिस्टम को पारदर्शी बनाने में मदद मिलती है।

घर बैठे भी कर सकते हैं केवाईसी

उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब ई-केवाईसी प्रक्रिया को और आसान बना दिया गया है। उपभोक्ता अपने घर बैठे स्मार्टफोन के माध्यम से भी यह काम पूरा कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल वन मोबाइल ऐप और आधार फेस आरडी ऐप का उपयोग किया जा सकता है। इन ऐप्स में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए उपभोक्ता अपने चेहरे को स्कैन कर ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

इसके अलावा गैस डिलीवरी मैन और अधिकृत वितरकों के माध्यम से भी यह प्रक्रिया पूरी कराई जा सकती है। गैस एजेंसियों का कहना है कि उपभोक्ता अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।