
सांकेतिक फोटो
कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी पर हत्या की साजिश रचने और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया है। पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी पत्नी का एक युवक से अवैध संबंध लंबे समय से चल रहा था, जिसका उसे संदेह पहले से था। लेकिन हाल ही में हुई एक घटना ने पूरे मामले को गंभीर मोड़ दे दिया। युवक ने आरोप लगाया कि उसके साथ जानबूझकर हमला किया गया और उसकी हत्या की कोशिश की गई। इसके बाद उसने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़ित युवक के अनुसार, घटना 5 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे की है, जब वह अपने चचेरे भाई के साथ घर लौटा। घर का दरवाजा उसकी छोटी बेटी ने खोला। जैसे ही वह अंदर पहुंचा, उसने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। विरोध करने पर स्थिति अचानक हिंसक हो गई। युवक का आरोप है कि जब उसने प्रेमी को पकड़ने की कोशिश की तो उसे गालियां दी गईं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इसके बाद पत्नी और उसके कथित प्रेमी ने मिलकर उसे जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई मौके पर पहुंचा, जिससे आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी दावा किया है कि आरोपियों में से एक व्यक्ति भागते समय अपने कपड़े और जूते घर में ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद जब उसने मामले की जांच की तो उसे पत्नी और आरोपी युवक के बीच मोबाइल चैट, ऑडियो-वीडियो कॉल और बाहर घूमने के फोटो भी मिले है।
मामले में कानपुर नगर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कल्याणपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, मामला पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद और आपसी आरोपों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान, डिजिटल सबूत की जांच की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
Published on:
21 May 2026 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
