यूपीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार दूसरे फेज में चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल के बीच अंडरग्राउंड रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। जिनमें चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज, कानपुर सेंट्रल शामिल है। अब इस रूट पर यात्रियों को सुविधा देने के लिए मेट्रो चलाई जाने की योजना है। लोकार्पण कार्यक्रम के लिए अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस समय की मांग की है। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री कानपुर आ सकते हैं। कानपुर में एक जनसभा करने की भी संभावना है। प्रशासन जनसभा को लेकर के भी सतर्क है।