14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर: नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पड़ोस के लड़कों पर आरोप, मुकदमा दर्ज

कानपुर में नाबालिक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जो गांव में आई बारात में शामिल होने के लिए गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहे। गांव के रहने वाले दो युवकों पर आरोप लगाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस, फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसमें गांव के ही रहने वाले दो लड़कों के ऊपर पीड़िता की तरफ से आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पारिवारिक जनों में हड़कंप पहुंच गया। पीड़िता घर से रात भर गायब रही। थाना में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पड़ोस के रहने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर दी गई है।‌जो टेंट में काम करता है। जांच की जा रही है। ‌ मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- उपचुनाव में असली मतदाता नहीं, पुलिस ने वोट डाला

उत्तर प्रदेश के कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात बारात आई थी। जिसमें गांव की रहने वाली करीब 13 - 14 साल की किशोरी शामिल होने के लिए गई थी। जहां से वह गायब हो गई। रात में जब किशोरी घर नहीं पहुंची तो पर परिजनों ने काफी खोजा। लेकिन किशोरी नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने थाना में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। बाद में लड़की अस्त-व्यस्त हालत मिली। जिसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित परिवार ने थाने में दो युवकों के खिलाफ तहरीर दे कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी महाराजपुर?

इस संबंध में बातचीत करने पर महाराजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात गांव की बारात में शामिल होने के लिए करीब 14 साल की किशोरी गई थी। जहां से वह लड़कों के साथ कहीं चली गई। परिवार की तरफ से दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं। आरोपी युवक एक टेंट हाउस में काम करता है।