28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामगोपाल यादव का बड़ा बयान, बोले- उपचुनाव में असली मतदाता नहीं, पुलिस ने वोट डाला

Ram Gopal Yadav on UP by-election 2024 प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने उपचुनाव को लेकर बड़ी-बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव कहां‌ हुए हैं? ‌पुलिस पर वोट डालने का आरोप लगाया है। बोले- नेताजी ने जिनके पास साइकिल नहीं थी। उन्हें पार्लियामेंट पहुंचा दिया। प्रोफेसर रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धा सुमन स्थापित करने गए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 22 Nov 2024, 4:40 PM IST

स्व. मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रोफेसर रामगोपाल यादव

Ram Gopal Yadav on UP by-election 2024 उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि कुंदरकी और मीरापुर में 70 प्रतिशत बूथों पर असली मतदाता वोट डालने नहीं गया है। यहां पर पुलिस वालों ने ही वोट डाला है। यह सबने देखा है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव मुलायम सिंह यादव के समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने के लिए आए थे। ‌ उन्होंने कहा कि नेताजी जैसे नेता कभी-कभी पैदा होते हैं। जिनके जाने के बाद जनता कमी महसूस करती है। जिनके पास साइकिल नहीं थी। उन्हें नेताजी ने पार्लियामेंट पहुंचा दिया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: उन्नाव एनकाउंटर: एक और हुआ पुलिस की गोली से लंगड़ा, मोटरसाइकिल से गिरने के बाद लुटेरे ने की फायरिंग

Ram Gopal Yadavउत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि उपचुनाव में हुए ही नहीं है, जनता ने वोट नहीं डाला है। असली मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया है। कुंदरकी और मीरापुर में 70 प्रतिशत बूथों पर असली मतदाता वोट डालने के लिए नहीं गया है। पुलिस ने खुद ही वोट डाल दिया है। यह सब ने देखा है। इलेक्शन कमीशन को भी यह देखना चाहिए।

नेताजी को श्रद्धांजलि देने आए थे राम गोपाल यादव

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नेताजी ने आम लोगों और गरीबों को आगे बढ़ाने का काम किया है। जिनके पास साइकिल नहीं थी, उन्हें पार्लियामेंट पहुंचा दिया। जो कभी प्रधान बनने के लिए नहीं सोच सकते थे। उन्हें एमएलए और एमपी बना गए हैं। जिन वर्गों के लोग कभी आगे बढ़ नहीं पाते थे। उन वर्गों के लोगों को आगे लाने का काम किया है। इस मौके पर आदित्य यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।