28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव एनकाउंटर: एक और हुआ पुलिस की गोली से लंगड़ा, मोटरसाइकिल से गिरने के बाद लुटेरे ने की फायरिंग

Unnao encounter उन्नाव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में लखनऊ का एक लुटेरा गिरफ्तार हुआ है। जिसने पुलिस पर फायरिंग की थी। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि लुटेरे की हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 22 Nov 2024, 10:02 AM IST

पुलिस के कंधों के सहारे चलता लुटेरा

Unnao encounter उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अपाचे मोटरसाइकिल से भाग रहे लुटेरे ने गिरने के बाद पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में लुटेरे को गोली लगी। जिसे पुलिस ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।‌ गोली लगे लुटेरे पर आरोप है कि उसने बाइक सवार पति-पत्नी को धक्का देकर पर्स छीन लिया था। जिसमें ज्वेलरी और मोबाइल फोन भी रखा था। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज सुबह हुई मुठभेड़ लुटेरे को गोली लगी। जो लखनऊ के दुब्बगा का रहने वाला है। ‌ घटना अजगैन थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: फार्मर रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त, जल्द करा लें रजिस्ट्रेशन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह ने बताया कि बीते 29 अगस्त को संतोष कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी केवाना अजगैन के साथ लूट की घटना हुई थी। घटना के समय हुआ अपनी पत्नी उमा और बेटी के साथ बाइक से लखनऊ से वापस घर आ रहे थे। अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो व्यक्तियों में धक्का दे दिया। जिससे वह मोटरसाइकिल से गिर पड़े। लुटेरे पत्नी का पर्स छीन कर भाग गए। जिसमें ज्वेलरी और मोबाइल फोन भी था।

बिना नंबर की गाड़ी मिली

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज सुबह कोका-कोला फैक्ट्री तिराहे के पास बिना नंबर के अपाचे गाड़ी दिखाई पड़ी। रोकने का इशारा करने पर बाइक सवार भागने लगा। पुलिस के पीछा करने पर बाइक सवार गिर पड़ा। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लुटेरे को गोली मारी। जो उसके पैर में लगी।‌ जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया गया है।

लूटेरा लखनऊ के दुब्बगा का रहने वाला

अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में लुटेरे का नाम अयान उर्फ शरीफ पुत्री इलियास निवासी बारवां कला बसंत कुंजी योजना सेक्टर पी हरदोई रोड दुब्बगा थाना दुब्बगा लखनऊ बताया। उसने बताया कि 29 अगस्त की घटना को उसने ही अंजाम दिया था। जिसके पास से एक तमंचा 12 बोर के दो खोखा, एक फंसा हुआ का कारतूस, 4300 रूपए, मोबाइल, फोन और अपाचे मोटरसाइकिल बरामद हुई है। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग