5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur: साइबर ठगों का नया पैंतरा, हेलो, यूपी बोर्ड से बोल रहा हूं, आप हो गए हैं फेल”…

Kanpur News: भोली-भाली जनता को ठगने के लिए साइबर ठग नया पैंतरा आजमा रहे हैं। जिसके चलते फोन पर इंटर में फेल होने की जानकारी दे। रुपए की मांग कर रहे हैं।  

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur: साइबर ठगों का नया पैंतरा,हेलो, यूपी बोर्ड से बोल रहा हूं,आप हो गए हैं फेल

Kanpur: साइबर ठगों का नया पैंतरा,हेलो, यूपी बोर्ड से बोल रहा हूं,आप हो गए हैं फेल"...

Kanpur News: साइबर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए हर रोज नया पैंतरा आजमा रहे हैं। कुछ लोग ठगों की बातों में फस कर में अपनी कमाई गंवा बैठते है। ऐसा ही मामला कानपुर में सामने आया है। जहां पर ठगी करने वाले ठगों ने नया पात्रा आजमाया है। जिसके चलते भोले भाले लोगों के पास यूपी बोर्ड की परीक्षा में पास कराने के नाम पर फोन आना शुरू हो गया है। जिसकी जानकारी होते ही कानपुर पुलिस शातिर ठगों की तलाश में जुट गई है।

कानपुर के बर्रा निवासी अभिषेक कुमार,अमन सिंह, निखिल पाल,उमंग यादव, सूजल गुप्ता, अभय पाल, ध्रुव यादव, गोविंदनगर के चाचा नेहरू स्मारक कॉलेज में 12 वीं के छात्र हैं। सभी ने इस वर्ष परीक्षा दी है। बर्रा निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसमें एक युवक ने पहले हेलो बोला और फिर कहने लगा कि मैं यूपी बोर्ड इलाहाबाद से बोल रहा हूं। आपने इंटर की परीक्षा दी है और आप 3 सब्जेक्ट में फेल है। कई सब्जेक्ट में नंबर भी कम हैं। अगर नंबर बढ़वाने हैं। तो ऑनलाइन रुपये भेज दो। इसी तरह से पूरे कानपुर में लगभग 1 दर्जन से भी अधिक छात्रों के पास फोन पहुंचना शुरू हो गए। जिसके चलते छात्रों में हड़कंप मच गया। वही घबराए अन्य छात्रों ने भी पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

थाना प्रभारी बर्रा ने बताया कि छात्रों के द्वारा अनजान नंबर से फोन आने की सूचना मिली है। साइबर ठगों का यह नया पैंतरा है। साइबर ठगों को उनके मंसूबे में कानपुर पुलिस कामयाब नहीं होने देगी। नंबरों के आधार पर साइबर सेल को सूचित किया गया है। जल्द से जल्द ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा।