1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:चंडीगढ़ की महिला से कानपुर में हुई थी चेन लूट, दो गिरफ्तार,17 से ज्यादा है मुकदमे दर्ज

Kanpur Chain Snatching :चंडीगढ़ की महिला से कानपुर में हुई चेन लूट का पुलिस ने खुलासा किया। सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्यों से दो अंतरराज्यीय शातिर गिरफ्तार हुए, जिन पर 17 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

कानपुर। रावतपुर इलाके में चंडीगढ़ की महिला से दिनदहाड़े हुई चेन लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले दो अंतरराज्यीय शातिर लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपितों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन और एक तमंचा बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

19 फरवरी को महिला आई थी कानपुर -

पुलिस के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी सुशीला 19 फरवरी को ट्रेन छूटने के कारण कानपुर के रावतपुर क्षेत्र स्थित नमक फैक्ट्री के पास रहने वाली अपनी बहन पुष्पा के घर ठहरी थीं। देर शाम वह घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन लूट ली और मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनों लुटेरों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अलीगढ़ निवासी रवि उर्फ रोहित नागर और कल्याणपुर निवासी महेंद्र उर्फ पिंटू के रूप में हुई है, जो वर्तमान में दिल्ली में रह रहा था।

क्या बोले डीसीपी पश्चिम -

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों आरोपित अंतरराज्यीय शातिर लुटेरे हैं। इनके खिलाफ विभिन्न जिलों में लूट, आर्म्स एक्ट समेत कुल 17 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।