
Kanpur News: शादी के मंडप पर प्रेमिका का हंगामा, सच सुनकर दुल्हन भी रह गई दंग...
Kanpur News: कानपुर में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया। जब दूल्हे की प्रेमिका मंडप के नीचे पहुंच गई और हंगामा करने लगी। प्रेमिका को हंगामा करता देख दुल्हन ने शादी से इंकर कर दिया। घंटो चले हंगामे के बाद बिना दुल्हन के ही बारात बैरंग लौट गई।
बताते चलें कि गुजैनी निवासी युवती की अलीगढ़ के रहने वाले सीआरपीएफ जवान से शादी तय हुई थी। देर रात पिपौरी गांव स्थित एक गेस्टहाउस में गाजे बाजे के साथ बारात पहुंची। द्वारचार चल ही रहा था कि तभी प्रतापगढ़ की एक युवती शादी समारोह में पहुंची और जवान की प्रेमिका बताते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगी। घंटो चले हंगामे के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। तो प्रेमिका उसी मंडप पर अपनी शादी करवाने की बात कहने लगी।
वही पूरी घटना को लेकर पूरी चौकी प्रभारी ने बताया कि हंगामे की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंच दोनों ही पक्षों को शांत कराया गया। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है। तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
30 May 2023 09:50 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
