
Kanpur news:दंपत्ति पर विधि छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज
Kanpur crime news: कानपुर के थाना फजलगंज के अंतर्गत एक विधि छात्रा ने दंपत्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर दंपत्ति पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताते चलें कि फजलगंज निवासी विधि छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह अपार्टमेंट में रहने वाले एक युवक के बच्चों को पढ़ाती थी। फीस न मिलने के चलते पढ़ाना छोड़ दिया। इसके बाद भी आरोपित लगातार पढ़ाने का दबाव बनाता है। स्कूटी से घर के बाहर निकलने पर पीछा करता है।
विधि छात्रा ने आरोप लगाया कि युवक ने जानबूझ कर स्कूटी में टक्कर मार दी विरोध पर पत्नी के साथ मिलकर अभद्रता करते हुए मारपीट करी। वही पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दंपत्ति पर छेड़छाड़ समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी फजलगंज में बताया कि विधि छात्रा की तरफ से एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
Published on:
21 Sept 2023 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
