17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kanpur News:बच्चे के लोवर का नाड़ा टूटा तो भड़का पड़ोसी, युवक को घसीटकर पीटा,मुकदमा दर्ज

Kanpur dispute:कानपुर के सचेंडी क्षेत्र में बच्चे के लोवर का नाड़ा टूटने पर पड़ोसियों में विवाद हो गया। आरोप है कि युवक को घसीटकर पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
Kanpur News, Sachendi News, Kanpur Crime

सांकेतिक फोटो

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव में बच्चे के लोवर का नाड़ा टूटने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के मुताबिक संतराम अपने घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान पड़ोसी रामचंद का सात वर्षीय बेटा प्रियांशु वहां खेल रहा था। खेलते समय बच्चे के लोवर का नाड़ा टूट गया, जिसके बाद वह घर चला गया। कुछ देर बाद रामचंद मौके पर पहुंचा और बेटे के कपड़े का नाड़ा तोड़ने का आरोप लगाते हुए संतराम से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में तनाव पैदा हो गया। वही सचेंडी थाना पुलिस ने पीड़िता पिंकी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक को घसीटकर मारपीट का आरोप

पीड़िता पिंकी ने पुलिस को बताया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी रामचंद ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने संतराम को पकड़कर घसीट लिया और जमीन पर गिराकर मारपीट की। अचानक हुई घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और बीच-बचाव कराया। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी भी देता गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार सहमा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बात पर हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया, जिससे मोहल्ले में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना के बाद पीड़िता पिंकी ने सचेंडी थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।