
कानपुर।पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर शुक्रवार शाम उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक अज्ञात कॉलर ने कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर शाम सात बजे विस्फोट होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कानपुर पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया।बिना समय गंवाए अधिकारियों के साथ कई थानों की पुलिस,जीआरपी, आरपीएफ और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। वही यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के निर्देश पर रेलवे स्टेशन को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
चलाया सघन तलाशी अभियान -
पुलिस टीमों ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, पार्सल कार्यालय, यार्ड और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्लेटफॉर्म पर सतर्कता बढ़ा दी गई और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। तय समय शाम सात बजे तक किसी भी प्रकार की विस्फोटक घटना की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद भी एहतियातन अन्य प्लेटफॉर्मों और परिसर के शेष हिस्सों की जांच जारी रही।
कॉल करने वाले नंबर को किया गया ट्रेस -
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में धमकी भरा कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस कर लिया गया है। जांच में यह भी जानकारी सामने आई है कि संबंधित व्यक्ति का मोबाइल फोन कुछ समय पहले खो गया था। आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य व्यक्ति ने उसी मोबाइल का दुरुपयोग कर भ्रामक सूचना दी हो। इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
अफवाहों पर ध्यान न दें -
पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। यात्रियों को घबराने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आमजन से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Updated on:
27 Feb 2026 10:17 pm
Published on:
27 Feb 2026 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
